{"_id":"5bbf6633bdec224fd94395f1","slug":"aam-aadmi-party-mla-ruby-married-to-sahil","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी के बंधन में बंधी आप विधायक रूबी, जानें हमसफर के बारे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी के बंधन में बंधी आप विधायक रूबी, जानें हमसफर के बारे में
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (हरियाणा)
Updated Thu, 11 Oct 2018 08:33 PM IST
विज्ञापन
विधायक रुपिंदर कौर रुबी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी की सबसे कम आयु की बठिंडा देहाती से चुनी गई महिला विधायक रुपिंदर कौर रुबी गुरुवार को शादी के बंधन में बंध गई। रूबी ने सेहत विभाग में काम करने वाले ब्लाक अफसर साहिल पुरी के साथ नई जीवन पारी की शुरुआत की। रूबी की शादी में नए जोडे़ को आशीर्वाद देने दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल, उप मुख्य मंत्री मनीष सिसोदिया, आप नेता संजय सिंह, संगरूर से आप सांसद भगवंत मान के अलावा पंजाब से आम आदमी पार्टी के चुने गए काफी विधायक पहुंचे थे।
विज्ञापन
इस मौके रूबी शादी के जोडे में अलग ही रूप में नजर आ रही थी। प्रीवेडिंग पर रूबी ने अपने जीवनसाथी साहिल के साथ कई फोटोशूट भी कराए। रूबी और साहिल ने अपने शादी समागम के दौरान मीडिया से दूरी बनाए रखा। जिसके चलते किसी भी मीडिया कर्मी को शादी का न्योता नहीं दिया। महिला विधायक रूबी के पति साहिल पुरी ने कुछ वर्षों तक पत्रकारिता की थी।
विज्ञापन