{"_id":"5bbf695abdec2250457d9d99","slug":"aam-aadmi-party-legislator-hs-phoolka-will-resign-tomorrow-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी विधायक एचएस फूलका आज देंगे इस्तीफा, पंजाब सरकार से हैं खफा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी विधायक एचएस फूलका आज देंगे इस्तीफा, पंजाब सरकार से हैं खफा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Updated Fri, 12 Oct 2018 09:01 AM IST
विज्ञापन
एडवोकेट एचएस फूलका
आप आदमी पार्टी के विधायक एडवोकेट एचएस फूलका शुक्रवार को दिल्ली चुनाव आयोग में अपना इस्तीफा देंगे। फूलका लुधियाना के हलका दाखा से विधायक है। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने जस्टिस रणजीत सिंह की रिपोर्ट पर किसी आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। इससे साफ है कि सरकार खुद आरोपियों को बचाने में जुटी है।
विज्ञापन
हालांकि विधानसभा सेशन में बहिबल कलां कांड की रिपोर्ट पेश करते समय कांग्रेस के मंत्रियों ने फांसी से लेकर जेल में डालने के बड़े दावे किए थे। अब उनके सभी दावे खोखले साबित हो चुके हैं। क्योंकि वह कार्रवाई करने की जगह मुद्दे को कैश करने में जुटे हैं। इसलिए वह अपने पद से इस्तीफा देने जा रहे है।
विज्ञापन
पहले दरबार साहिब में गुरु के चरणों में देना था इस्तीफा
बता दें कि विधानसभा सेशन के बाद एडवोकेट एचएस फूलका ने इस्तीफे का एलान किया था। फूलका की मुख्य मांग थी कि रिपोर्ट के आधार पर पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल और तत्कालीन डीजीपी सुमेध सैनी के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए। ऐसा न होने पर श्री दरबार साहिब में जाकर गुरु के चरणों में इस्तीफा देने की बात कही थी। अब फूलका दिल्ली में अपना इस्तीफा देंगे, इसके पीछे शुक्रवार को अदालत में एक केस की सुनवाई को कारण बताया गया है।
विज्ञापन