फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aam Aadmi Party leaders protest in Chandigarh in support of Arvind Kejriwal after CBI notice

Chandigarh: अरविंद केजरीवाल को CBI नोटिस के खिलाफ चंडीगढ़ में आप का प्रदर्शन, भारी पुलिस तैनात

Sun, 16 Apr 2023 12:40 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sun, 16 Apr 2023 12:40 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर 30 के सीबीआई दफ्तर से थोड़ी दूर रोक लिया है। इस प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के प्रेम गर्ग के अलावा कई पार्षद व कार्यकर्ता भी पहुंचे हैं।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party leaders protest in Chandigarh in support of Arvind Kejriwal after CBI notice
चंडीगढ़ में आप का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सीबीआई के नोटिस के बाद चंडीगढ़ में उनके समर्थन में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता व नेता प्रदर्शन कर रहे हैं। चंडीगढ़ के सेक्टर 30 स्थित सीबीआई दफ्तर के बाहर आप के कार्यकर्ता प्रदर्शन करने के लिए सेक्टर 20 से निकल पड़े हैं।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को चंडीगढ़ पुलिस ने सेक्टर 30 के सीबीआई दफ्तर से थोड़ी दूर रोक लिया है। इस प्रदर्शन में आम आदमी पार्टी के प्रेम गर्ग के अलावा कई पार्षद व कार्यकर्ता भी पहुंचे हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि भाजपा सरकार मोदी अडानी के रिश्तों को छुपाने के लिए केजरीवाल को परेशान कर रही है।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए मौके पर पुलिस की संख्या भी बढ़ रही है। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की संख्या भी धीरे-धीरे बढ़ रही है, क्योंकि आसपास के वार्डों से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर 30 में सीबीआई दफ्तर से थोड़ी दूर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को रोक लिया गया है। वह सड़क पर ही बैठकर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed