फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   aam aadmi Party leaders dispute the supremacy winning seat of punjab

जीती सीट पर बवाल, मुश्किल में AAP के केजरीवाल

Fri, 23 May 2014 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 23 May 2014 12:15 AM IST
विज्ञापन
aam aadmi Party leaders dispute the supremacy winning seat of punjab

पटियाला लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं में वर्चस्व को लेकर तकरार पैदा होने लगी है। इससे पार्टी में फूट खुलकर सामने आने लगी है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव वाले दिन कांग्रेस छोड़ आप में शामिल होने का दावा करने वाले योजना बोर्ड के पूर्व वाइस चेयरमैन आरआर भारद्वाज द्वारा प्रेस कान्फ्रेंस करने का पार्टी के कन्वीनर एचएस कोहली ने विरोध किया है।
विज्ञापन

पूर्व कांग्रेसी भारद्वाज का आप में शामिल होने का दावा

aam aadmi Party leaders dispute the supremacy winning seat of punjab

कोहली ने प्रेस नोट जारी कर भारद्वाज एवं उनके साथ साथियों को मौका परस्त एवं शोहरत लेने के लिए की गई कार्रवाई बताया है। उन्होंने कहा है कि आप का मौका परस्तों से कोई संबध नहीं है।

भारद्वाज दावा कर रहे हैं कि वह अरविंद केजरीवाल एवं पटियाला से नवनिर्वाचित सांसद डा. धर्मवीर गांधी के करीबी हैं, जा ेकि गलत है। कोहली ने दावा किया कि आप की ओर से हलका डेराबस्सी को तीन यूनिट में बांटा गया है। जिसमें लालड़ू से कन्वीनर स्वीटी शर्मा, जीरकपुर से कन्वीनर एनके बराड़ एवं डेराबस्सी से उनके नेतृत्व में सभी वालंटियरों के सहयोग से कार्य किया जा रहा है। कोहली ने कहा कि कुछ दिन पहले भारद्वाज को कांग्रेस से निकाला गया है। अभी तो उनके पास आप की सदस्यता तक नहीं है।

भारद्वाज ने पार्टी ज्वाइन की है: गांधी

aam aadmi Party leaders dispute the supremacy winning seat of punjab

बता दें कि कुछ दिन पहले आरआर भारद्वाज ने प्रेस कान्फ्रेंस कर आप ज्वाइन करने की जानकारी दी थी। जल्द ही हलके में पार्टी को मजबूत करने का दावा किया था। तब उनके साथ पार्टी के स्थानीय कन्वीनर एचएस कोहली मौजूद नहीं थे।

पटियाला सीट से नवनिर्वाचित सांसद डा. धर्मवीर गांधी ने कहा कि बिना वजह से मीडिया में आना उनकी पार्टी का चलन नहीं है। जो पार्टी की नीतियों के खिलाफ है। उन्होंने माना कि कुछ दिन पहले आरआर भारद्वाज ने पार्टी ज्वाइन की है। उन्होंने कहा कि पार्टी में जो शुरू से काम कर रहे हैं, उनको भरोसे में लेकर ही हरेक फैसला लिया जाएगा। जल्द ही मिल बैठकर पूरे मामले को सुलझा लिया जाएगा। वहीं, आरआर भारद्वाज ने कहा कि सारे मामले के बारे में डा. धर्मवीर गांधी को अवगत करा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed