फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aam Aadmi Party govt in Punjab completes one year

AAP सरकार का एक साल: CM मान बोले- बादल-कैप्टन की नहीं, हर पंजाबी की सरकार, नहीं टूटने देंगे भरोसा

Thu, 16 Mar 2023 08:29 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Thu, 16 Mar 2023 08:29 PM IST
सार

सीएम भगवंत मान ने नए पंजाब का खाका तैयार करने के लिए लोगों खासतौर पर प्रवासी भारतीयों से सहयोग मांगा। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी आशाओं के अनुरूप राज्य की भलाई में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी और जल्दी ही पंजाब नया, प्रगतिशील और गतिशील राज्य बनेगा।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party govt in Punjab completes one year
पंजाब के सीएम भगवंत मान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बीते एक साल के दौरान पंजाब में अभूतपूर्व विकास का पहला चरण सफलतापूर्वक पूरा करने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि हम अगली सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों की खुशहाली के लिए मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब में पहली बार ऐसी सरकार बनी है, जो खासतौर पर राज्य के लोगों से संबंधित है। यह सरकार न तो बादल की है और न ही कैप्टन की, यह सरकार हर पंजाबी की है।

विज्ञापन


अपनी सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर गुरुवार को प्रदेशवासियों के लिए वीडियो संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल हुए विधानसभा चुनाव में राज्य के लोगों ने आम आदमी पार्टी (आप) के पक्ष में व्यापक जनादेश दिया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा लोगों के समूचे विकास और खुशहाली के लिए शुरु किए गए समर्पित प्रयासों के कारण एक साल के दौरान राज्य क्रांतिकारी परिवर्तनों का गवाह बना है। मान ने कहा कि अगली सरकार बनाने के लिए जोड़-तोड़ करने वाली पिछली सरकार के विपरीत उनकी सरकार भावी पीढ़ी के समूचे विकास पर ध्यान केन्द्रित कर रही है।
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री ने भारी-भरकम जनादेश के साथ पंजाब की जिम्मेदारी सौंपने के लिए लोगों का हार्दिक धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा जताए गए भरोसे और प्यार ने उन्हें अपना फर्ज प्रभावशाली ढंग से निभाने को प्रोत्साहित किया है। उन्होंने कहा कि राज्य के समूचे विकास के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी और वह दिन दूर नहीं जब पंजाब की पुरातन शान बहाल होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब नया, प्रगतिशील व गतिशील राज्य बनेगाः मान
मुख्यमंत्री ने नए पंजाब का खाका तैयार करने के लिए लोगों खासतौर पर प्रवासी भारतीयों से सहयोग मांगा। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी आशाओं के अनुरूप राज्य की भलाई में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी और जल्दी ही पंजाब नया, प्रगतिशील और गतिशील राज्य बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल के दौरान पंजाब व्यापक विकास का गवाह बना है और दूसरे साल में भी विकास एवं तरक्की पर अधिक जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि राज्य में विकास के लिए उद्योग को रियायतें दीं जा रही हैं, जिससे पंजाब औद्योगिक गढ़ के तौर पर उभरेगा। भगवंत मान ने कहा कि राज्य में नशे को जड़ से उखाड़ने के लिए आने वाले दिनों में व्यापक मुहिम शुरु की जाएगी।

बेअदबी के दोषियों को सजा दिलाएंगे: मान
बेअदबी के दोषियों को सजा दिलाने की अपनी सरकार की वचनबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पहला मौका है जब राज्य सरकार ने इस दिशा में कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि इन मामलों में इंसाफ बहुत दूर नहीं है क्योंकि दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाने के लिए अदालत में पहले ही चालान पेश किया जा चुका है। मान ने कहा कि वह दिन अब दूर नहीं, जब इस घृणित जुर्म के दोषी सलाखों के पीछे होंगे।

एक साल में सरकार ने हासिल की उपलब्धियां

  • मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने नौजवानों के विदेश जाने के रुझान को रोकने के लिए एक साल में 26,797 सरकारी नौकरियां दी हैं। उन्होंने कहा कि इस समूची भर्ती प्रक्रिया में एकमात्र मापदंड योग्यता रखा गया है और यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूरी की जा रही है। मान ने कहा कि केवल एक साल में ही इतनी बड़ी संख्या में नौकरियां देने से राज्य सरकार की रोजगार मुहैया कराने की वचनबद्धता दर्शाती है।
  • राज्य सरकार ने पहली जुलाई से 300 यूनिट प्रति माह मुफ्त बिजली देने की गारंटी पूरी की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवंबर- दिसंबर 2022 में राज्य के 87 प्रतिशत घरों का बिजली बिल जीरो आया।
  • राज्य सरकार ने 14000 कच्चे कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित किया और कैबिनेट ने इतनी संख्या में ही और मुलाजिमों की सेवाएं नियमित करने की मंजूरी भी दी है।
  • राज्य सरकार ने किसानों को गेहूं और धान के फसली चक्र से निकालने और भूजल बचाने के लिए मूंग की खेती को प्रोत्साहित किया। मूंग की 7275 रुपये प्रति क्विंटल के एमएसपी पर खरीद की गई है। इससे किसानों को 30 हजार रुपये प्रति एकड़ की अतिरिक्त आमदनी हुई।
  •  
  • राज्य सरकार ने धान की सीधी बुवाई को बढ़ावा देने के लिए किसानों को 1500 रुपये प्रति एकड़ की दर से वित्तीय सहायता मुहैया कराई।
  • राज्य सरकार ने गन्ना उत्पादकों के सभी बकायों का भुगतान कर दिया है।
  • सरकार ने पहली बार दैनिक वेतनभोगी श्रमिकों के मानदेय में भी इजाफा किया है।
  • मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब भर में 500 से अधिक आम आदमी क्लीनिक खोले गए हैं। यह क्लीनिक लोगों को मानक इलाज और डाईगनोस्टिक सेवाएं मुफ्त मुहैया करवा रहे हैं। मान ने कहा कि कुछ महीनों में ही आम आदमी क्लीनिकों से 12-15 लाख मरीजों को लाभ मिला है।
  • बच्चों को मानक शिक्षा देने के लिए 23 जिलों में 117 स्कूल ऑफ एमिनेंस स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed