फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aam Aadmi Party dissolves its organisation structure in Punjab

पंजाब: आम आदमी पार्टी का मिशन 2022 शुरू, कार्यकारिणी हुई भंग, भगवंत मान का पद बरकरार रहेगा

Sun, 09 Aug 2020 11:49 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 09 Aug 2020 11:49 AM IST
सार

  • संगठन स्तर पर मुख्य ढांचा, कोर समिति, सभी विंग, विधानसभा और जिला इकाइयां शामिल
  • पार्टी अध्यक्ष भगवंत मान और प्रभारी जरनैल सिंह ने किया औपचारिक एलान

विज्ञापन
Aam Aadmi Party dissolves its organisation structure in Punjab
पंजाब आप प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

विस्तार

मिशन 2022 के तहत आम आदमी पार्टी (आप) ने मुख्य ढांचा, कोर समिति, सभी विंग (इकाइयों) और जिला इकाइयों को भंग कर दिया गया है। इसकी औपचारिक घोषणा पार्टी मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष और सांसद भगवंत मान और पंजाब प्रभारी जरनैल सिंह ने की। पंजाब प्रभारी ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान का पद बरकरार रहेगा। जल्द ही संगठन की नई कार्यकारिणी का एलान किया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पिछले दिनों जिला स्तर, विधानसभा स्तर, इकाइयों और प्रदेश स्तर के अधिकारियों के साथ बैठकों का लंबा दौर चला। संगठनात्मक ढांचे को बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक और मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर फीडबैक एकत्रित किया गया। 
विज्ञापन


फीडबैक के आधार पर काबिल, वफादार, और मेहनती कार्यकर्ताओं और नेताओं की जिम्मेदारियों को बढ़ाया जाएगा। इसके साथ ही कई की जिम्मेदारियों में बदलाव भी किया जाएगा। आप नेताओं ने कहा कि संगठन स्तर पर किए जाने वाले इस बदलाव से निश्चित तौर पर पार्टी प्रदेश में मजबूत होगी। आने वाले विधानसभा चुनाव में आप प्रदेश के लोगों को वर्तमान में चल रहे जंगलराज और माफियाराज से मुक्ति दिलाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed