फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Aam Aadmi Party declared three candidates In Haryana

आम आदमी पार्टी ने घोषित किए तीन और उम्मीदवार, हरियाणा में रहेगी दिल्ली के कार्यों की गूंज

Sun, 08 Sep 2019 03:50 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Sun, 08 Sep 2019 03:50 PM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party declared three candidates In Haryana
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) - फोटो : ani

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए शंखनाद कर चुकी आम आदमी पार्टी ने जुलाना, असंध, गढ़ी सांपला किलोई में विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलनों का आयोजन किया। जिसमें बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। हरियाणा सह प्रभारी राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता व प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद विधानसभा के चार उम्मीदवार पहले ही घोषित कर चुके है।

विज्ञापन


आज इन सम्मेलनों में अपने तीन उम्मीदवार और घोषित किए। आम आदमी पार्टी ने जुलाना से किसान नेता व सोनीपत लोकसभा अध्यक्ष राजकुमार पहल, असंध से करनाल लोकसभा संगठन मंत्री अनूप संधू व गढ़ी सांपला किलोई से हलका संगठनमंत्री फौजी मुनिपल अत्री को अपने विधानसभा उम्मीदवार के रूप में उतारा है।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी ने महेंद्रगढ़, हांसी, उकलाना, फतेहाबाद, जुलाना विधानसभा के उम्मीदवार पहले घोषित कर चुकी है। इस अवसर पर हरियाणा सह प्रभारी व राज्य सभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने हरियाणा चुनाव को दिल्ली में किए गए कार्यों पर लड़ने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष पंडित नवीन जयहिंद ने कहा कि प्रदेश के भाईचारे का सत्यनाश भाजपा ने किया है। कानून-व्यवस्था की नाम कोई चीज नहीं है। प्रदेश में जन आशीर्वाद यात्रा के नाम पर जनता के जख्मों पर नमक छिड़का जा रहा है। किसान को उसकी फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। फसल बीमा के नाम पर किसानों को लूटा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed