{"_id":"627b651be9527953de3f333e","slug":"aam-aadmi-party-appointed-mohali-mla-kulwant-singh-state-co-incharge-of-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्ति: चंडीगढ़ आप के सह प्रभारी बने मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह, लेंगे प्रदीप छाबड़ा की जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियुक्ति: चंडीगढ़ आप के सह प्रभारी बने मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह, लेंगे प्रदीप छाबड़ा की जगह
Wed, 11 May 2022 01:27 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 11 May 2022 01:27 PM IST
सार
अप्रैल माह की सदन की बैठक में लॉयंस कंपनी को दक्षिण के क्षेत्रों में अतिरिक्त काम देने को लेकर एजेंडा पास कराने के लिए तालमेल की कमी दिखी थी।
विज्ञापन
मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह।
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी ने मोहाली के विधायक कुलवंत सिंह को चंडीगढ़ का प्रदेश सह प्रभारी बना दिया है। माना जा रहा है नगर निगम सदन की बैठक में पार्षदों के बीच तालमेल की कमी के कारण पार्टी ने यह निर्णय लिया है। प्रदेश प्रभारी जरनैल सिंह नव निर्वाचित सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष प्रेम गर्ग और सभी पार्षदों के साथ बैठक कर रहे हैं।
विज्ञापन
अप्रैल माह की सदन की बैठक में लॉयंस कंपनी को दक्षिण के क्षेत्रों में अतिरिक्त काम देने को लेकर एजेंडा पास कराने के लिए तालमेल की कमी दिखी थी। छह आप पार्षदों ने भाजपा के साथ मिलकर एजेंडा पास करा दिया था। इसके बाद आप प्रदेश अध्यक्ष ने छह पार्षदों को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। सभी ने माना था कि असमंजस के कारण गड़बड़ हुई। इसके बाद पार्टी ने पार्षदों में तालमेल बनाने के लिए सह प्रभारी के रूप में कुलवंत सिंह को जिम्मेदारी दी है। इससे पहले यह जिम्मेदारी प्रदीप छाबड़ा के पास थी।
विज्ञापन