फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   AAgaz Group of DAV College won in Mood Indigo Fest in Mumbai

मुंबई मूड इंडिगो फेस्ट में डीएवी कॉलेज का आगाज ग्रुप छाया

Fri, 10 Jan 2014 12:01 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 10 Jan 2014 12:01 AM IST
विज्ञापन
AAgaz  Group of DAV College won in Mood Indigo Fest in Mumbai

सेक्टर-10 स्थित डीएवी कॉलेज के होनहार कलाकारों ने मुंबई में आयोजित नेशनल फेस्ट में ओवर ऑल ट्राफी हासिल कर परचम लहरा दिया।

विज्ञापन


मुंबई में देश की यूनिवर्सिटी और कॉलेज के युवाओं के लिए आयोजित सबसे बड़े यूथ फेस्ट मुंबई मूड इंडिगो फेस्ट 2013 में डीएवी कॉलेज के आगाज ग्रुप ने विभिन्न इवेंट में शानदार प्रदर्शन कर दूसरे साल भी ट्राफी पर कब्जा कर लिया।

वीरवार को विजेता टीम के कोआर्डिनेटर प्रो.रविंदर चौधरी की अगुवाई में पूरी टीम का शानदार स्वागत किया गया। कॉलेज के प्रिंसिपल डा.बीसी जोसन ने आगाज की पूरी टीम को विशेषतौर पर बधाई दी।
विज्ञापन


डा. जोसन ने कहा कि कॉलेज का मकसद शुरू से ही युवाओं को पढा़ई, खेल और कल्चर में ऑलराउंडर बनाना रहा है।
आगाज ग्रुप के सदस्य सार्थक को बेस्ट एक्टर अवार्ड से भी नवाजा गया।

उन्होंने बताया कि 20 से 23 दिसंबर तक आईआईटी मुंबई मूड इंडिगो फेस्ट में देश भर के 700 कॉलेज से एक लाख युवाओं ने विभिन्न इवेंट में हिस्सा लिया।

10 करोड़ बजट के इस फेस्ट में कॉलेज ने ड्रामा, वन एक्ट प्ले और मोनो लॉग जैसी प्रतियोगिताओं में पदक हासिल किए हैं। आगाज की 18 सदस्यों की टीम में दिवांगना शर्मा, रचना गुप्ता और शिक्षिका प्रो.श्रुति शोरी भी शामिल थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेस्ट में कॉलेज के वन एक्ट प्ले मस्तों का टोला ने पहला स्थान हासिल किया। माइम में कॉलेज को दूसरा स्थान मिला। फेस्ट में मिठीबाई कॉलेज मुंबई की टीम दूसरे और रामजस कॉलेज दिल्ली की टीम तीसरे स्थान पर रही।

 
आगाज ने दिए बॉलीवुड स्टार
डीएवी कॉलेज के आगाज ग्रुप की धूम सिर्फ चंडीगढ़ तक ही सीमित नहीं है। बॉलीवुड के उभरते स्टार अंशुमन खुराना भी डीएवी के आगाज ग्रुप को देन हैं। इस ग्रुप से जुड़े कई कलाकार नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में भी दाखिला ले चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed