फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Youth found dead in crematorium in Bathinda of Punjab

Bathinda News: श्मशान घाट में औंधे मुंह मिला युवक, कुछ देर में चली गई जान, पास में पड़ा था इंजेक्शन

Tue, 10 Oct 2023 10:01 AM IST
ajay kumar भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 10 Oct 2023 10:01 AM IST
सार

थाना सदर के निरीक्षक हरविंदर सिंह सरां ने कहा कि युवक की मौत जरूर हुई है। पुलिस पार्टी भी मौके पर पहुंची लेकिन मृतक के परिजनों ने कहा कि वो अपने लड़के के शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाना चाहते।

विज्ञापन
A Youth found dead in crematorium in Bathinda of Punjab
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नशा पंजाब की जवानी को खत्म कर रहा। मंगलवार की सुबह बठिंडा के बीड तलाब बस्ती नंबर- 2 के श्मशान घाट में एक युवक मृतक मिला। बताया जा रहा है कि नशे का इंजेक्शन लगाने के बाद वह हमेशा के लिए सो गया। मृतक अपने पीछे पत्नी और दो बेटा-बेटी को छोड़ गया है। 

विज्ञापन


वहीं घटना का पता चलते ही थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से बातचीत की। बीड तलाब बस्ती नंबर 3 की नशा विरोधी कमेटी सदस्य विजय सिंह ने बताया कि बीड तलाब बस्ती नंबर-2 के श्मशान घाट में सुबह जब सफाई कर्मी पहुंचा तो वहां युवक औंधे मुंह गिरा मिला। सफाई सेवक ने तुरंत इसकी सूचना बस्ती के लोगों और उसके परिजनों को दी। विजय ने बताया कि जब तक बस्ती के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे तब तक युवक की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन

 
विजय ने बताया कि परिजन शव को अपने घर ले गए हैं। वहीं बस्ती के लोगों की सूचना पर थाना सदर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने को कहा लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन

    
थाना सदर के निरीक्षक हरविंदर सिंह सरां ने कहा कि युवक की मौत जरूर हुई है। पुलिस पार्टी भी मौके पर पहुंची लेकिन मृतक के परिजनों ने कहा कि वो अपने लड़के के शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाना चाहते। नशे से मौत पर निरीक्षक हरविंदर सिंह ने कहा कि मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि उनके बेटे की कुदरती मौत हुई है। यही वजह है कि वह कोई कारवाई नहीं करवाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed