फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A youth died in car accident in chandigarh

चंडीगढ़ : पेट्रोल भरवाकर लौट रहे युवक की कार खंभे से टकराई, सिर में चोट लगने से गई जान

Fri, 08 Jan 2021 02:09 PM IST
निवेदिता वर्मा अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 08 Jan 2021 02:09 PM IST
विज्ञापन
A youth died in car accident in chandigarh
मृतक अनंत गुरपाल सिंह। - फोटो : फाइल फोटो

चंडीगढ़ के सेक्टर-5 गुरुद्वारा गुरु साहिब के संत बाबा प्रीतपाल सिंह के बेटे अनंत गुरपाल सिंह की कार सड़क हादसे के दौरान मौत हो गई। हादसा उस वक्त हुआ, जब गुरपाल अपनी होंडा सिविक कार में पेट्रोल भरवाकर घर लौट रहा था। 

विज्ञापन


सेक्टर-4 स्थित एमएलए हॉस्टल के बाहर अनियंत्रित होकर कार बैरिकेड के खंभे से टकरा गई। हादसा गुरुवार देर रात का है। पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-4 स्थित एमएलए हॉस्टल के बाहर दुर्घटना हुई है। सेक्टर-3 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और देखा कि चंडीगढ़ नंबर की होंडा सिविक कार के एयरबैग खुले हुए थे। जिसके बाद पुलिस ने चालक को पीजीआई पहुंचाया, जहां सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन



पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक का नाम अनंत गुरपाल (22) है और वह सेक्टर-5 के गुरुद्वारा गुरु साहिब के संत बाबा प्रीतपाल सिंह का बेटा है। इसके बाद पुलिस ने परिवार को सूचित कर उनका बयान दर्ज किया, जहां उन्होंने सड़क हादसे में किसी भी तरह की आशंका जाहिर नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मां ने कार चलाने से रोका, लेकिन नहीं माना गुरपाल  
सूत्रों के अनुसार, गुरुवार को जब गुरपाल कार को लेकर जा रहा था, तभी उसकी मां ने मना किया कि बेटा कार लेकर मत जाओ, लेकिन गुरपाल ने यह कहकर उनकी बातों को टाल दिया कि वह सेक्टर-4 स्थित पेट्रोल पंप तक ही जा रहा है और तेल डलवाकर कुछ देर में लौट आएगा। जिस तरह कार के एयरबैग खुले मिले हैं, उससे आशंका जताई जा रही है कि कार की रफ्तार काफी अधिक थी। हादसे में गुरपाल के सिर में गहरा जख्म हो गया था। 


तीन भाई बहनों में सबसे छोटा था गुरपाल 
गुरपाल घर में सबसे छोटा था और गुरुद्वारा में सेवा करता था। जबकि उसकी बड़ी बहन विदेश में रहती है। उनके आने पर गुरपाल का अंतिम संस्कार करवाया जाएगा। वहीं बेटे के मौत के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस शव को जल्द ही परिजनों को सौंप देगी। हादसे के बाद संत बाबा प्रीतपाल सिंह के घर शोक जताने वालों का तांता लग गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed