फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A young man who came to intervene in a fight was killed by hitting him with a rod

Chandigarh News: झगड़े में बीच बचाव करने आए युवक की रॉड मारकर हत्या

Mon, 09 Jun 2025 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jun 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
A young man who came to intervene in a fight was killed by hitting him with a rod
चंडीगढ़। सेक्टर-52 में एक बर्थडे पार्टी में हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। झगड़ा शांत कराने आए 35 वर्षीय धर्मेंद्र की रॉड मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों मोनू (21) और उसके भाई अमित (19) को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

यह घटना रविवार सुबह साढ़े 6 बजे सेक्टर-52 कजहेड़ी के पेट्रोल पंप के पास हुई। शनिवार को मोनू के बेटे की बर्थडे पार्टी थी। इसमें उसके दोस्त दीपक और धीरज भी शामिल थे। देर रात करीब 12 बजे मोनू और अमित की दीपक और धीरज के साथ किसी मामूली बात को लेकर बहस हो गई। हालांकि, उस समय पार्टी में मौजूद लोगों ने झगड़ा शांत करा दिया था।
विज्ञापन

सुबह मोनू, अमित व उनके कुछ साथी डंडे और रॉड लेकर दीपक के घर पहुंचे और उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर पड़ोसी धर्मेंद्र बीच-बचाव करने आए, तभी अमित ने उसकी पीठ पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। भीड़ बढ़ती देख आरोपी मौके से फरार हो गए। इसकी सूचना मिलने पर पीसीआर ने घायल को सेक्टर 32 अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान धर्मेंद्र ने दम तोड़ दिया। अस्पताल से मामले की सूचना सेक्टर 36 थाना पुलिस को दी गई। सेक्टर-61 चौकी प्रभारी परमिंदर सिंह ने शिकायत के आधार पर जांच पड़ताल कर मोनू और अमित को कजहेड़ी से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दोनों आरोपियों को सोमवार को अदालत में पेश कर रिमांड लेगी, ताकि वारदात में इस्तेमाल हथियार बरामद किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

झगड़े की वजह

पुलिस सूत्रों के अनुसार विवाद की शुरुआत पार्टी में मौजूद एक युवती की ओर से आरोपी अमित को रंग काला होने की बात कहने पर हुई थी। इस बात को लेकर पार्टी में बहस हुई, जिसके बाद दीपक और धीरज अपने घर लौट गए लेकिन, मोनू, अमित और अन्य लोग पूरी रात शराब पीते रहे व डांस करते रहे। सुबह करीब छह बजे उन्होंने दीपक के घर में घुसकर हमला कर दिया। इस मामले में कजहेड़ी निवासी दीपक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है, मृतक धर्मेंद्र अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed