फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A young man riding an Activa was shot at; the bullet hit the ground, narrowly escaping.

Chandigarh News: एक्टिवा पर जा रहे युवक पर फायरिंग जमीन पर लगी गोली, बाल-बाल बचा

Mon, 23 Mar 2026 01:41 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
A young man riding an Activa was shot at; the bullet hit the ground, narrowly escaping.
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में फायरिंग और सेक्टर-9 में प्रॉपर्टी डीलर चमनप्रीत सिंह नागरा उर्फ चिन्नी की हत्या के बाद अब सेक्टर-38 में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना ने शहर को एक बार फिर दहला दिया। हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान पर गोली चली, उससे महज 500 मीटर दूर सेक्टर-38 के कम्युनिटी सेंटर में प्रशासक गुलाब चंद कटारिया का कार्यक्रम चल रहा था और शहर में करीब 50 नाके लगे हुए थे।
विज्ञापन

रविवार शाम करीब 4:45 बजे सेक्टर-38 ए में मकान नंबर 740 के पास सफेद एक्टिवा पर जा रहे सेक्टर-38 निवासी सागर पर पीछे से एक युवक ने फायरिंग कर दी। गोली जमीन पर लगी और सागर बाल-बाल बच गया। वारदात के बाद आरोपी कुछ दूरी तक भागकर स्थिति देखने गया और फिर गली में अपने बालों पर हाथ फेरता हुआ भाग निकला।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर-39 थाना पुलिस, क्राइम ब्रांच, ऑपरेशन सेल और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने महज दो घंटे में आरोपी सेक्टर-38 सी के 19 वर्षीय प्रियांशु को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से देसी पिस्टल बरामद कर ली। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी प्रियांशु ने बताया कि सागर उसके पास से एक्टिवा लेकर दो-तीन बार निकला। उसे डर था कि कहीं सागर उस पर हमला न कर दे इसलिए जैसे ही सागर सड़क पर उसके पास से निकला उसने पिस्टल निकालकर पीछे से गोली चला दी। पुलिस के मुताबिक सागर और प्रियांशु के बीच कुछ समय से रंजिश चली आ रही थी। करीब 15 दिन पहले सागर और उसके साथियों ने आरोपी की पिटाई की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed