फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A young man dies in truck and bike collision in chandigarh

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, अस्पताल ले जाते वक्त मौत

Sat, 18 Aug 2018 10:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 18 Aug 2018 10:14 AM IST
विज्ञापन
A young man dies in truck and bike collision in chandigarh
सांकेतिक तस्वीर
शुक्रवार सुबह बाइक से रेलवे स्टेशन जा रहे युवक को दड़वा अंडरब्रिज के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस युवक को जीएमसीएच-32 में ले गई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान जीरकपुर निवासी सूरज के रूप में हुई है। उसने हेलमेट पहन रखा था, जो हादसे के दौरान सिर से उतर गया। 
विज्ञापन


मृतक  सूरज इंडस्टियल एरिया के एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। शुक्रवार को किसी काम से उसे दिल्ली जाना था। वह घर से सुबह करीब 5 बजे बाइक से रेलवे स्टेशन जा रहा था। उसकी 7 बजे की ट्रेन थी। सुबह करीब 5:30 बजे वह दड़वा अंडरब्रिज के पास पहुंचा। इस दौरान वहां से गुजर रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया।
विज्ञापन


 हेलमेट उतरने के कारण उसके सिर पर गंभीर चोटें आई और काफी खून बहने लगा। वहीं चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस पीसीआर ने उसे जीएमसीएच-32 में ले गई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंडस्ट्रियल एरिया थाना प्रभारी जेडपी खान ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed