{"_id":"5df8d4e98ebc3e87a10df94a","slug":"a-worker-died-in-ludhiana-due-to-coal-gas","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से बचने के लिए जलाया कोयला बना काल, कमरे में गैस बनने से मजूदर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से बचने के लिए जलाया कोयला बना काल, कमरे में गैस बनने से मजूदर की मौत
Tue, 17 Dec 2019 09:49 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 17 Dec 2019 09:49 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कड़ाके की पड़ रही ठंड से बचने के लिए मजदूर ने कमरे में कोयला जलाया। देर रात वह बिना कोयला बुझाए सो गया। कमरे में गैस भरने से मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान ग्यासपुरा की गुरु अमरदास कालोनी निवासी बलकार मातो (32) के रूप में हुई है। थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई गुरमीत ने बताया कि अभी तक की जांच में पता चला है कि बलकार का परिवार गुरदासपुर इलाके में रह रहा है। यहां पर वह ग्यासपुरा इलाके में किराए के मकान में रह रहा था। सोमवार की रात को काम से आने के बाद पड़ोसी से चावल की प्लेट ली थी।
विज्ञापन
खाना खाने के दौरान उसने हाथ सेकने के लिए तसले में कोयला जला रखा था। खाने के बाद वह कोयला बाहर निकालने की बजाए कमरे में साइड पर रख सो गया। देर रात को धुएं के कारण अंदर गैस बन गई और गैस चढ़ने से बलकार की मौत हो गई।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह पड़ोसी अपनी प्लेट लेने के लिए कमरे में गया तो कमरा बंद था। उसने काफी समय तक कमरा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुलने पर उसने इसकी जानकारी मकान मालिक को दी। इसके बाद पुलिस को बुलाकर दरवाजा तोड़ा गया। अंदर हल्का धुआं और गैस काफी थी। जिस कारण एक बार तो सब अंदर रुक गए।
कुछ समय रुक सभी अंदर गए तो बलकार का शव पड़ा था। एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों का पूरी तरह से पता नहीं चल पाया है। उनका पता लगाया जा रहा है। जैसे ही पता चलेगा उसके शव का पोस्टमार्टम करा दिया जाएगा।