फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A woman was duped of Rs 5.74 lakh in the name of sending her abroad

Chandigarh News: विदेश भेजने के नाम पर महिला से 5.74 लाख की ठगी

Thu, 19 Dec 2024 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 02:05 AM IST
विज्ञापन
A woman was duped of Rs 5.74 lakh in the name of sending her abroad
चंडीगढ़। शहर के सेक्टर-36 थाना क्षेत्र में विदेश भेजने के नाम पर महिला के साथ 5.74 लाख रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। इस बारे में पुलिस को शिकायत दी गई जिसके आधार पर पुलिस ने इमिग्रेशन कंपनी संचालकों के खिलाफ धाेखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित महिला ने बताया कि उसने मेसर्स ऑफ अंगद इन्फो ओवरसीज कंसल्टेंसी एससीओ नंबर 483-484 सेक्टर 35 में वर्क वीजा लगवाने के लिए आवेदन किया था। कंपनी के संचालक राजदीप सिंह सहित अन्य ने उससे इस काम की एवज में अलग-अलग किस्तों में 5.74 लाख रुपये लिए। लेकिन कई महीनों तक भी न तो उसे विदेश भेजा गया और कंपनी संचालकों ने उसके पैसे वापस करने से भी इन्कार कर दिया। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई जिसके आधार पर कंपनी संचालक सहित अन्य के खिलाफ सेक्टर-36 थाने में आईपीसी एक्ट 409, 420, 467, 471, 120बी और इमिग्रेशन एक्ट-24 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed