फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A woman found confined in Toilet in Panipat of Haryana

डेढ़ साल से पत्नी को टॉयलेट में बंद रखा, शरीर में सिर्फ हड्डियों का ढांचा बचा

Wed, 14 Oct 2020 02:17 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Wed, 14 Oct 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
A woman found confined in Toilet in Panipat of Haryana
महिला एवं बाल संरक्षण अधिकारी रजनी गुप्ता व अन्य पीड़िता से पूछताछ करते हुए। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

हरियाणा के पानीपत के गांव रिसपुर में पति ने मानसिक रूप से परेशान बताकर 35 वर्षीय पत्नी को डेढ़ साल से टॉयलेट में बंद कर रखा था। महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी ने सोमवार को टीम के साथ पहुंचकर महिला को मुक्त कराया। महिला के पूरे शरीर पर मल-मूत्र पड़ा था और उसकी हालत इतनी खराब थी कि उठकर चल भी नहीं सकती थी। थाना सनौली पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


महिला संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी रजनी गुप्ता ने बताया कि मंगलवार की सुबह मिली सूचना पर एक टीम का गठन किया गया और सनौली पुलिस के साथ गांव रिसपुर में नरेश के मकान में छापा मारा। घर में पति नरेश मिला, जिसने पहले आनाकानी की लेकिन टीम पहली मंजिल पर पहुंची। 
विज्ञापन


टॉयलेट की चाबी मंगाकर ताला खोला। अंदर उसकी पत्नी मिली। जिसके शरीर पर मल-मूत्र पड़ा था। टीम ने उसे बाहर निकाले की कोशिश की तो वह उठ भी नहीं पा रही थी। शरीर में सिर्फ हड्डियों का ढांचा रह गया है। पति का दावा है कि पत्नी मानसिक रूप से परेशान है, तीन साल से उसका इलाज चल रहा था। उसे परेशान होकर कमरे में बंद किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बेटी और दो बेटे भी पिता के साथ, नहीं किया विरोध 
अधिकारी ने बताया कि महिला की 17 साल पहले शादी हुई थी। उसकी 15 वर्षीय बेटी है। एक बेटा 11 और दूसरा 13 साल का है। हैरानी की बात यह है कि पिता उनके सामने मां को पीटता था। भूखा- प्यासा टॉयलेट में बंद रखा था लेकिन उन्होंने कभी विरोध नहीं किया। न कभी किसी से शिकायत की।

पुलिस ने महिला एंव बाल संरक्षण अधिकारी रजनी गुप्ता की शिकायत पर पति के खिलाफ 498 ए और 342 के तहत केस दर्ज कर लिया है। पति को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। महिला का बुधवार को मेडिकल कराया जाएगा। - सुरेंद्र सिंह, सनौली थाना प्रभारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed