फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A woman committed suicide by hanging herself in Vikas Nagar.

Chandigarh News: विकास नगर में महिला ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

Wed, 20 May 2026 12:11 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
A woman committed suicide by hanging herself in Vikas Nagar.
मनीमाजरा। विकास नगर में मंगलवार दोपहर एक 26 वर्षीय विवाहित महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका की पहचान सोनी के रूप में हुई है, जो मूल रूप से गोंडा, उत्तर प्रदेश की रहने वाली थी।
विज्ञापन

सोनी की शादी करीब पांच साल पहले विकास नगर निवासी महेश से हुई थी। दंपती का चार साल का एक बेटा भी है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि सोनी लंबे समय से हार्ट संबंधी बीमारी से परेशान थी। उसका ऑपरेशन भी हो चुका था और हार्ट वाल्व की दिक्कत के कारण वह मानसिक तनाव में रहती थी।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह उसने परिवार के सभी सदस्यों को खाना दिया और करीब 11 बजे ऊपर कमरे में चली गई। दोपहर में घर पहुंचे प्लंबर ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद देखा। शक होने पर पड़ोस की तरफ से ऊपर जाकर देखा गया तो सोनी पंखे से दुपट्टे के सहारे लटकी मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी जसकरण सिंह टीम सहित मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed