{"_id":"5d72635b8ebc3e93d228f2b6","slug":"a-woman-commits-suicide-in-ludhiana-of-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाने के लिए पति से मांगा पान मसाला, नहीं दिया तो फंदे पर झूल गई विवाहिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाने के लिए पति से मांगा पान मसाला, नहीं दिया तो फंदे पर झूल गई विवाहिता
Fri, 06 Sep 2019 07:21 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 06 Sep 2019 07:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति के पान मसाला न देने पर गुस्साई महिला ने झगड़ा करने के बाद फंदा लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब सुबह पति जागा। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। सूचना मिलने के बाद थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच के बाद फांबड़ा रोड हरमिंदर नगर निवासी पूनम (26) का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी है। परिजनों के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
थाना बस्ती जोधेवाल की प्रभारी सब इंस्पेक्टर अर्शप्रीत कौर ने बताया कि पूनम मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला उन्नाव स्थित गांव कुरा की रहने वाली है। यहां वह अपने पति विनोद के साथ किराए के मकान में रहती है।
विज्ञापन
देर रात को वह पति से खाने के लिए पान मसाला मांग रही थी। विनोद ने उसे तर्क दिया कि वह पहले से पान मसाला काफी खाती है और उसके दांत लगातार खराब हो रहे हैं। जिस बात को लेकर दोनों में काफी कहासुनी हो गई। कुछ देर के बाद दोनों शांत हो गए और सो गए।
देर रात को पूनम ने अपनी चुन्नी के साथ ही पंखे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। तड़के करीब तीन बजे जब विनोद की नींद खुली तो शव लटकता देख उसके होश उड़ गए। विनोद ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। एसआई अर्शप्रीत कौर ने बताया कि पूनम के परिजनों को गांव में सूचना दे दी गई है। उसके परिजनों के आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी और उसके बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।