{"_id":"69b712833fc702c01a06beca","slug":"a-woman-businessman-was-duped-of-rs-75-lakh-in-the-name-of-online-clothing-supply-chandigarh-news-c-16-pkl1049-971685-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: ऑनलाइन कपड़ा सप्लाई के नाम पर महिला कारोबारी से 7.5 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: ऑनलाइन कपड़ा सप्लाई के नाम पर महिला कारोबारी से 7.5 लाख की ठगी
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर की एक महिला कारोबारी से ऑनलाइन कपड़ों की सप्लाई के नाम पर 7.50 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इसमें साइबर क्राइम थाना सेक्टर-17 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पीड़िता ने इस संबंध में चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय सेक्टर-9 में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत के अनुसार सेक्टर-35डी निवासी नंदिता अरोड़ा सेक्टर-17डी स्थित एससीओ-77 में रेमंड 77 नाम से कारोबार करती हैं। कारोबार बढ़ाने के लिए उन्होंने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से संपर्क किया जहां उनकी बातचीत गुजरात के सूरत के कुछ कारोबारियों से हुई। आरोपियों ने खुद को नोवा फैब्रिक्स नामक कंपनी का मालिक बताते हुए एथनिक वियर के निर्माता होने का दावा किया और कपड़ों की सप्लाई का भरोसा दिया। नंदिता अरोड़ा के अनुसार आरोपियों ने व्हाट्सएप पर बातचीत के दौरान करीब 14.24 लाख रुपये का कोटेशन भेजा और एडवांस जमा कराने के लिए कहा। इसके बाद आरोपियों ने अलग-अलग बैंक खातों की जानकारी साझा की। भरोसा कर पीड़िता ने विभिन्न तारीखों में रकम ट्रांसफर कर दी।
शिकायत के मुताबिक 3 जून 2025 को 50 हजार रुपये, 4 जुलाई को एक लाख रुपये, 11 जुलाई को दो लाख रुपये, 29 जुलाई को दो लाख रुपये, 4 अगस्त को एक लाख रुपये और 18 अगस्त को एक लाख रुपये ट्रांसफर किए गए। इस तरह कुल 7.50 लाख रुपये एडवांस के तौर पर भेजे गए। हालांकि रकम मिलने के बाद न तो कपड़ों की सप्लाई की गई और न ही पैसे वापस किए गए। आरोप है कि आरोपियों ने बाद में अपने मोबाइल नंबर बंद कर दिए और संपर्क करना भी बंद कर दिया। पुलिस अब आरोपियों के बैंक खातों और लेनदेन का रिकॉर्ड खंगाल रही है।