{"_id":"64aeef695afa01bcec0b9593","slug":"a-video-of-constable-who-asking-for-bottle-of-liquor-viral-on-social-media-2023-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amritsar News: ठेके से शराब की बोतल मांगते हवलदार का वीडियो वायरल, विभाग ने किया लाइन हाजिर, जांच का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amritsar News: ठेके से शराब की बोतल मांगते हवलदार का वीडियो वायरल, विभाग ने किया लाइन हाजिर, जांच का आदेश
Wed, 12 Jul 2023 11:58 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 12 Jul 2023 11:58 PM IST
सार
बस स्टैंड चौकी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर राजमोहिंदर सिंह ने बताया कि आला अधिकारियों के नोटिस में आने के बाद पुलिस कर्मचारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि सीनियर अधिकारियों के निर्देश पर मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
आरोपी हवलदार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमृतसर के रामबाग थानाक्षेत्र में मंगलवार को शराब के एक ठेके से शराब की बोतल मांगते हवलदार का वीडियो वायरल हुआ। ठेकेदार ने शराब मांगने पहुंचे हवलदार की बातों की रिकॉर्डिंग कर ली और इस वीडियो को वायरल कर दिया। इसके बाद विभाग के आला अधिकारियों ने तुरंत हवलदार को लाइन हाजिर कर मामले की जांच का आदेश दिया।
विज्ञापन
बस स्टैंड के इलाका में शराब के ठेके के अंदर की यह वीडियो है। इसमें ठेकेदार का चेहरा तो दिखाई नहीं दे रहा मगर पंजाब पुलिस का हवलदार कुर्सी पर बैठा दिखाई दे रहा है। इस वीडियो में ठेकेदार यह कह रहा है कि एक तो हर माह मुफ्त शराब देते हैं तो दूसरी तरफ उन्हें पुलिस की धमकी भी सुननी पड़ती है। ठेकेदार इस वीडियो में यह भी कह रहा है कि अगर हमारा ठेका रात 12 बजे खुला मिले तो उन पर पर्चा कर दें या उनके कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लें।
विज्ञापन
इस वायरल वीडियो में ठेकेदार कहता है कि महीने की पहली तारीख चढ़ते ही पुलिस के लोग उन्हें फोन करना शुरू कर देते हैं। जब पांच तारीख तक उनका (पंजाब पुलिस) का वेतन खाते में नहीं आता तो क्या वे इसे लेकर फोन करके पूछते हैं कि पांच तारीख हो गई तो अभी तक वेतन क्यों नहीं आया।
विज्ञापन
ठेकेदार यह भी वीडियो में कहता है कि एक तो वंगार देनी और दूसरी धमकी, यह उसे मंजूर नहीं। अब पुलिस चाहे तो उसके खिलाफ पर्चा कर दे या फिर उनके ठेके के कारिंदे को अंदर कर दे। इस दौरान हवलदार यह कहता है कि उनका कोई आदमी ठेके पर नहीं आता। बस स्टैंड चौकी प्रभारी सब-इंस्पेक्टर राजमोहिंदर सिंह ने बताया कि आला अधिकारियों के नोटिस में आने के बाद पुलिस कर्मचारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि सीनियर अधिकारियों के निर्देश पर मामले में जांच की जा रही है।