फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A TV and fridge, electricity bill of 1 lakh 67 thousand came in the house

गजब! घर में एक टीवी और फ्रिज और बिजली बिल आया इतना, जानकर उड़ जाएंगे होश

Wed, 15 Jan 2020 02:20 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़
रिशु राज सिंह, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Wed, 15 Jan 2020 02:20 PM IST
विज्ञापन
A TV and fridge, electricity bill of 1 lakh 67 thousand came in the house
बिजली का बिल
यूटी प्रशासन का बिजली विभाग सुधार के तमाम दावे करे, लेकिन उपभोक्ताओं को कोई राहत मिलती नहीं दिख रही। विभाग की गलतियों का खामियाजा उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। मलोया में रहने वाले रंजीत के घर में एक टीवी, एक फ्रिज और दो बल्ब हैं, जिसका बिल बिजली विभाग ने 1 लाख 67 हजार 87 रुपये का भेजा है। लाखों का बिजली का बिल देखकर मकान मालिक के होश उड़ गए और उसे ठीक कराने के लिए अब वह अधिकारियों के कार्यालय के चक्कर काटने में लगे हैं।
विज्ञापन


सरकारी विभागों में काम में लापरवाही जरूर की जाती है, लेकिन यूटी प्रशासन के बिजली निगम के अधिकारियों ने लापरवाही की सभी हदें पार कर डाली हैं। विभाग ने मलोया के पुनर्वास कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार का दो महीने का बिजली का बिल 1 लाख 67 हजार 87 रुपये का बनाया है। रंजीत ने बताया कि जुलाई के महीने में वह यहां कालोनी नं-4 से रहने आए हैं। यह फ्लैट चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की तरफ से जुलाई के महीने में मिला है। 13 जनवरी को उन्हें बिजली का बिल मिला। यह बिल 29 जुलाई से लेकर 19 नवंबर 2019 के बीच का है।
विज्ञापन


बिल में रीडिंग 35,161 दिखाया गया है, जिसका बिल लाखों में बनाया है। लेकिन इतनी बड़ी रकम का बकाया देख मकान मालिक के पैरों तले जमीन खिसक गई। उन्होंने बताया कि घर में सिर्फ एक टीवी, फ्रिज और दो बल्ब जलते हैं। ऐसे में इनका बिजली का बिल लाखों में कैसे आ सकता है, यह सोचकर वह परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं जमा कराया बिल तो लेट फीस भी चुकानी होगी

रंजीत कुमार को मिले बिल के अनुसार 1 लाख 80 हजार 946 रुपये एनर्जी चार्जेस लगाए गए हैं। इस पर फिक्स चार्जेस 40 रुपये, इलेक्ट्रिसिटी ड्यूटी 3164 रुपये और मीटर का किराया 80 रुपये लगाया गया है। कुल बने बिल में से 17 हजार 143 रुपये एफपीपीसीए चार्जेस घटा दिए, जिसके बाद उनका कुल बिल 1 लाख 67 हजार 87 रुपये आया।

साथ ही यह भी कहा गया है कि अगर वह यह रुपये आखिरी दिन से पहले जमा नहीं कराते हैं तो उन्हें 6,557 रुपये लेट फीस भी चुकानी होगी। इसके साथ ही उन्हें कुल एक लाख 73 हजार 644 रुपये चुकाने होंगे। यह सोचकर उनका पूरा परिवार चिंता में है। वह यह सोच रहे हैं कि इतने पैंसे वह कहां से लेकर आएं।

बिजली विभाग के अधिकारियों ने साधी चुप्पी
इस पूरे मामले को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई तो नाम न छापने की शर्त पर उन्होंने कहा कि ऐसा संभव नहीं है। सिस्टम में गलती की वजह से ऐसा हुआ होगा। यदि ऐसा है तो उपभोक्ता कार्यालय में पहुंच अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। उसकी समस्या का निदान किया जाएगा। हालांकि इस बारे बिजली विभाग ने सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर सीडी सांगवान से कई बार संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनसे संपर्क नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed