फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A travel agent's house in Garhshankar was allegedly attacked, but police have dismissed it as a rumour.

Chandigarh News: गढ़शंकर में ट्रेवल एजेंट के घर हमले का दावा, पुलिस ने बताया अफवाह

Sat, 10 Jan 2026 06:52 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jan 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
A travel agent's house in Garhshankar was allegedly attacked, but police have dismissed it as a rumour.
गढ़शंकर (होशियारपुर)। गांव धमाई में एक ट्रेवल एजेंट के घर पर ग्रेनेड हमला और फायरिंग किए जाने का दावा सोशल मीडिया पर सामने आने से गुरुवार रात इलाके में हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने ऐसी किसी भी घटना से स्पष्ट इन्कार करते हुए इसे अफवाह और सनसनी फैलाने की कोशिश करार दिया है।
विज्ञापन

एक स्थानीय पत्रकार को भेजे गए व्हाट्सएप संदेश में खुद को गोपी नवांशहरिया बताने वाले गैंगस्टर ने दावा किया कि देर रात करीब 12 बजे गांव धमाई निवासी ट्रेवल एजेंट मनजीत भालू के घर पर ग्रेनेड फेंका गया। संदेश में ट्रेवल एजेंट पर लोगों से धोखाधड़ी के आरोप लगाते हुए चेतावनी दी गई कि यदि अब भी दिमाग सेट नहीं हुआ तो आगे और कार्रवाई की जाएगी। साथ ही करीब 13 दिन पहले भी उसी घर पर फायरिंग किए जाने का दावा किया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया। डीएसपी गढ़शंकर दलजीत सिंह खख ने कहा कि न तो किसी ग्रेनेड हमले की पुष्टि हुई है और न ही फायरिंग के कोई ठोस सबूत मिले हैं। उन्होंने बताया कि वायरल संदेश भ्रामक है और लोगों में डर फैलाने के उद्देश्य से भेजा गया प्रतीत होता है। इससे पहले कूड़े में एक खाली कारतूस मिलने की बात सामने आई थी, लेकिन फायरिंग की पुष्टि नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार का दावा- गेट के बाहर गड्ढा और दीवार पर निशान
पीड़ित परिवार और गांववासियों का कहना है कि घर के गेट के बाहर इंटरलॉक में गड्ढा और दीवार पर नए निशान मिले हैं। मनजीत भालू के चाचा शिंगारा सिंह ने बताया कि ये निशान पहले नहीं थे और रात में तेज धमाके जैसी आवाज सुनाई दी थी। पंचायत समिति सदस्य निशान सिंह ने भी देर रात तेज आवाज की पुष्टि की। एसएचओ गगनदीप सिंह सेखों ने कहा कि प्रारंभिक तौर पर 12 बोर फायरिंग की आशंका जताई जा रही है लेकिन मौके से कोई खोखा बरामद नहीं हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है और लोगों से अफवाहों से दूर रहने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed