{"_id":"6868331c72cf773d1f043f72","slug":"a-thief-and-two-accused-who-bought-stolen-goods-were-arrested-chandigarh-news-c-16-pkl1043-753965-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: एक चोर और चोरी का सामान खरीदने वाले दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: एक चोर और चोरी का सामान खरीदने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Sat, 05 Jul 2025 01:31 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Updated Sat, 05 Jul 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
आरोपियों से चोरी का बरामद सामान।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाखों के गहने, तीन लैपटॉप और 12 मोबाइल बरामद
25 जून को धनास से किए थे लाखों के गहने चोरी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। घरों में सेंध लगाने वाले एक चोर और चोरी का सामान खरीदने वाले दो आरोपियों को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से सोने-चांदी के आभूषण, तीन लैपटॉप, 12 मोबाइल फोन, घड़ियां, नकदी और कई अहम दस्तावेज बरामद किए गए हैं। सीआईए इंचार्ज इंस्पेक्टर सतविंदर सिंह के नेतृत्व में आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार मुख्य आरोपी राजेश उर्फ कांचा के खिलाफ सेक्टर-11 थाने में दो और सेक्टर-26 में एक मामला दर्ज है। उसके साथी रोहित पर थाना सारंगपुर में एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं। तीसरे आरोपी लल्लू का कोई पुराना आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है।
राजेश नशे का आदी है और लत पूरी करने के लिए घरों में चोरी करता था। वह चोरी का सामान अपने जानकार रोहित और लल्लू को बेचता था, जो उसे नकद रुपये देकर चोरी का माल अपने पास रख लेते थे।
25 जून को अलसुबह साढ़े तीन बजे गर्मी के कारण परिवार दरवाजा खुला रखकर सोया था। सुबह साढ़े 5 उठकर देखा तो तकिए के नीचे से तीन मोबाइल गायब थे। अलमारी चेक की तो गहनों से भरा बैग भी नहीं मिला। उसमें 9 जोड़ी चांदी के बिछुए, सोने के 2 मंगलसूत्र, सोने के 1 जोड़ी टॉप्स, सोने की 2 जोड़ी बालियां, सोने का टीका, सोने का लॉकेट, 4 सोने के कोके, सोने की अंगूठी, 6 जोड़ी चांदी की पायल, चांदी की कमर तगड़ी, चांदी के 2 कड़े, चांदी का परिबंद, चांदी की 8 अंगूठियां, चांदी की चेन, टाइटन की घड़ी, दो पेन ड्राइव, पति-पत्नी के ड्राइविंग लाइसेंस, एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, एक्टिवा के दस्तावेज, ऑटो और सेंटर लॉक की चाबियां और 20 हजार रुपये नकद रखे थे। पुलिस ने जांच की तो कांचे को गिरफ्तार किया। जिसके बाद उसके अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। वहीं आरोपियों के कब्जे से चोरी के अलावा तीन लैपटॉप और 12 मोबाइल बरामद हुए।