फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A thick blanket of fog in Amritsar in Punjab, flight operations interupted

पंजाबः अमृतसर में छाई घने कोहरे की मोटी चादर, 5 उड़ानों पर पड़ा असर

Sun, 23 Dec 2018 11:23 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमृतसर(पंजाब) Published by: खुशबू गोयल Updated Sun, 23 Dec 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
A thick blanket of fog in Amritsar in Punjab, flight operations interupted
घना कोहरा
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आज सवेरे पंजाब के अमृतसर में घने कोहरे की मोटी चादर देखी गई, जिसका असर उड़ानों पर पड़ा। अमृतसर एयरपोर्ट पर जहाजों की आवाजाही बाधित रही। बताया जा रहा है कि कोहरे के चलते पांच उड़ानें लेट हैं। यह देखते हुए एयरपोर्ट प्रशासन ने उड़ानें रोक दी। अब एक बजे तक कोई फ्लाइट उड़ान नहीं भरेगी।
विज्ञापन


जारी रहेगी धुंध, और गिरेगा तापमान
अभी तापमान और नीचे जाएगा। साथ ही धुंध भी जारी रहेगी। प्रदूषण होने के कारण सुबह के समय कोहरा गहरा सकता है, हालांकि दिन में जरूर मौसम साफ रहेगा।
-  डॉ. देवेंद्र बुंदेला,  मौसम वैज्ञानिक, केंद्रीय मृदा एवं लवणता अनुसंधान संस्थान
 



 

करनाल में तापमान 0 डिग्री पहुंचा

A thick blanket of fog in Amritsar in Punjab, flight operations interupted
घना कोहरा
शनिवार को उत्तर भारत में हरियाणा के करनाल में सबसे कम तापमान 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह दोनों राज्यों में सबसे कम और सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस नीचे है। अगले एक सप्ताह तक प्रदेश के लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा।

पंजाब के शाही शहर पटियाला में हाड़ कंपा देने वाली ठंड से लोगों का बुरा हाल रहा। पारा 4.7 डिग्री पर पहुंच गया। सुबह 10 बजे तक कोहरा छाया रहा। खेतीबाड़ी माहिरों ने इस मौसम को गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद बताया है। मौसम विभाग के मुताबिक, पटियाला में शनिवार को अधिकतम तापमान 17.6 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री तक पहुंच गया। इस सीजन का यह सबसे ठंडा दिन रहा।

हरियाणा में इसके साथ ही कैथल, गुरुग्राम, रेवाड़ी, हिसार, अंबाला और नारनौल में क्रमश: 1.4, 1.5 2.7, 4.6 और 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। नारनौल में तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया है। वहीं रोहतक, भिवानी और सिरसा में न्यूनतम तापमान क्रमश: 3.8, 5.5 और 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है।

वहीं दोनों राज्यों की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोहरे के कारण दोनों राज्यों में दृश्यता भी कम रही। चंडीगढ़ मौसम विज्ञान विभाग के निर्देशक सुरेंद्रपाल ने बताया कि आगामी दिनों में धुंध का प्रकोप रहेगा। तापमान में और गिरावट दर्ज होने की उम्मीद है। हालांकि दिन में मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है।

शिमला से भी ठंडा अंबाला
शनिवार को करनाल का अधिकतम तापमान 18.5 और न्यूनतम जीरो डिग्री सेल्सियस रहा। नमी सुबह के समय 100 और दोपहर बाद 56 फीसदी रही। दो दिन से अंबाला का न्यूनतम तापमान शिमला से भी नीचे है। शनिवार को अंबाला का अधिकतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से दो डिग्री कम था। वहीं शिमला का तापमान 6.7 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed