फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A team met with the Health Minister to discuss facilities at Civil Hospital Kharar

Chandigarh News: सिविल अस्पताल खरड़ में सुविधाओं के लिए स्वास्थ्य मंत्री से मिला दल

Wed, 05 Nov 2025 02:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
A team met with the Health Minister to discuss facilities at Civil Hospital Kharar
खरड़। जनहित विकास मंच खरड़ का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह हंस के नेतृत्व में पंजाब सचिवालय में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पंजाब के मंत्री डाॅ. बलबीर सिंह से मिला। इस दौरान बलदेव सिंह मांगट, ऑडिटर जसवीर सिंह, सहायक कैशियर मंजीत कौर सोनू, सहायक सचिव भी मौजूद थे।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री के ध्यान में लाया कि सिविल अस्पताल खरड़ में 100 बेड हैं लेकिन डॉक्टरों, स्टाफ नर्सों, पैरामेडिकल स्टाफ, दर्जा चार कर्मचारियों, रेडियोलाॅजिस्ट और यहां तक कि प्रसूति अस्पताल की भी भारी कमी है। इस शहर की आबादी 5 लाख से अधिक होने के बावजूद यहां केवल 10 स्टाफ नर्स हैं।
विज्ञापन

दर्जा चार कर्मचारियों की कमी के कारण सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। यहां कोई रेडियोलाॅजिस्ट नहीं है जिसके कारण मरीजों को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए निजी लैब में महंगे टेस्ट करवाने पड़ते हैं। दिल का कोई डॉक्टर नहीं है। स्टाफ की कमी के कारण ईसीजी सेवाएं भी 24 घंटे उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मंत्री जी हम आपके पास बड़ी उम्मीद लेकर आए हैं इसलिए डॉक्टरों, नर्सों, दर्जा चार, पैरामेडिकल स्टाफ, रेडियोलाॅजिस्ट और प्रसूति अस्पताल का स्टाफ पूरा किया जाए। इसके बाद उन्होंने सिविल सर्जन मोहाली डाॅक्टर संगीता जैन और एसएमओ खरड़ राजेश कुमार को फोन पर तुरंत फोरम के साथ बैठक करने के निर्देश दिए। फेज-6 में फोरम के नेतृत्व के साथ बैठक हुई जहां सिविल सर्जन और एसएमओ खरड़ ने कहा कि हम सिविल अस्पताल और प्रसूति अस्पताल की कमियों पर पूरा ध्यान देंगे, जो हम अपने स्तर पर कर सकते हैं, बाकी हम खुद करेंगे और एक रिपोर्ट तैयार करके मंत्री जी को भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed