फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A suspect of coronavirus ran away from hospital In Punjab

पंजाबः मोगा में कोरोना के संदिग्ध मरीज को आइसोलेशन वार्ड में जाने को कहा तो अस्पताल से भागा

Thu, 05 Mar 2020 12:40 AM IST
ajay kumar रोहित शर्मा, मोगा ( पंजाब)
रोहित शर्मा, मोगा ( पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Thu, 05 Mar 2020 12:40 AM IST
विज्ञापन
A suspect of coronavirus ran away from hospital In Punjab
कोरोना वायरस - फोटो : एएनआई

मोगा के एक गांव निवासी 37 वर्षीय व्यक्ति मंगलवार को दुबई से लौटा। वापस आने पर उसकी छाती में दर्द होने लगा तो चेकअप के लिए वह बुधवार सुबह अपने पिता के साथ सिविल अस्पताल मोगा पहुंचा। सिविल अस्पताल मोगा में एमडी मेडिसिन डॉ. साहिल गुप्ता ने पीड़ित का चेकअप कर छाती का एक्स-रे करवाया और उसे निमोनिया बताया। 

विज्ञापन


इसके बाद कोरोनावायरस जैसे लक्षण पाए जाने पर डॉक्टर ने पीड़ित को आइसोलेशन वार्ड में जाने को कहा। पीड़ित अपने पिता के साथ आइसोलेशन वार्ड में जाने के बजाय अस्पताल से रफूचक्कर हो गया। जब पीड़ित आइसोलेशन वार्ड में नहीं गया तो डॉक्टर ने इसकी सूचना सिविल सर्जन डॉ. जसवंत सिंह को दी। सिविल सर्जन ने डीएसपी सिटी को एक पत्र भेजा और उक्त व्यक्ति को तुरंत काबू करने के लिए कहा गया। 
विज्ञापन


पत्र में सिविल सर्जन द्वारा लिखा गया कि गांव बधनी खुर्द का रहने वाला उक्त व्यक्ति कोरोना वायरस का संदिग्ध मरीज है और उसके कुछ टेस्ट किए जाने जरूरी हैं इसलिए उसे तुरंत काबू किया जाए। डीएसपी सिटी ने पुलिस टीम को पीड़ित के घर भेजा। टीम गई तो घर पर ताला लटका मिला। पुलिस ने उसके मोबाइल नंबर को ट्रेस पर लगा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच करीब 5 घंटे के बाद पीड़ित खुद ही अपने पिता के साथ वापस सिविल अस्पताल में चेकअप करवाने आ गया। अस्पताल प्रशासन ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो पुलिस के कुछ अधिकारी भी सिविल अस्पताल में पहुंचे। सिविल सर्जन डॉ. जसवंत सिंह ने बताया कि उक्त व्यक्ति के सैंपल ले लिए गए हैं और पुणे भेज दिए गए हैं। फिलहाल उसे घर भेज दिया गया है। थाना बधनी कला के एसएचओ को लिखित में दिया गया है कि सैंपल की रिपोर्ट आने तक उक्त व्यक्ति को उसके घर में ही नजरबंद करके रखा जाए। अगर सैंपल पॉजिटिव आता है तो उसका उपचार शुरू किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed