फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Student Drown In Haryana's Rewari

होमवर्क नहीं किया तो छात्र ने स्कूल से मारा बंक, डैम में नहाते हुए डूबने से चली गई जान

Tue, 27 Aug 2019 10:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Tue, 27 Aug 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
A Student Drown In Haryana's Rewari
प्रतीकात्मक तस्वीर

होमवर्क नहीं करने के कारण स्कूल से बंक मारकर कालका डैम में नहाने गए आठवीं कक्षा के दो छात्रों में से एक की डूबने से मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से छात्र को बाहर निकालकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने छात्र मयंक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। दोनों विद्यार्थी दिल्ली रोड स्थित एक स्कूल में पढ़ते थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उत्तम नगर निवासी कक्षा आठवीं का छात्र मयंक व डाबड़ की ढाणी निवासी नवनीत दिल्ली रोड स्थित एक स्कूल में पढ़ते थे। मयंक ने स्कूल का होमवर्क नहीं किया था, इसलिए उसने मंगलवार को सुबह अपने दोस्त नवनीत को फोन कर स्कूल से बंक मारने के लिए कहा। दोनों छात्र सुबह घर से स्कूल के लिए निकले, लेकिन स्कूल जाने की बजाए कालका के समीप डैम में नहाने चले गए। 

विज्ञापन

दोनों छात्र डैम में नहाने के लिए उतरे तो मयंक का पैर फिसल गया, जबकि नवनीत किनारे पर ही खड़ा होकर नहा रहा था। मयंक को डूबता देखकर वह चिल्लाने लगा। वह चिल्लाता हुआ तेजी से दौड़कर वाटर टैंक पर कार्यरत गार्ड के पास गया और दुर्घटना की जानकारी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। 

मामले की सूचना दी गई तो पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने दमकल के गोताखोरों की मदद से करीब आधा घंटे बाद छात्र मयंक को बाहर निकालकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

इकलौता बेटा था मयंक
मृतक मयंक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उससे बड़ी एक बहन है। दुकानदार पिता का सपना था कि बेटे को पढ़ाकर डॉक्टर बनाएं लेकिन होनी को कुछ ओर ही मंजूर था। 

दोस्त की मौत से सहमा है नवनीत
छात्र नवनीत अपने दोस्त को अपनी आंखों के सामने डूबता देखकर बुरी तरह से सहमा हुआ है। हालांकि उसने मयंक को बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह उसे बचाने में कामयाब नहीं हो सका। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed