{"_id":"5dea9ca88ebc3e1ba06c9bcd","slug":"a-student-died-due-to-slug-of-airgun-during-picnic","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल पिकनिक के दौरान 10वीं की छात्रा ने चलाई एयरगन, गोली लगने से मासूम की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल पिकनिक के दौरान 10वीं की छात्रा ने चलाई एयरगन, गोली लगने से मासूम की मौत
Sat, 07 Dec 2019 12:34 AM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरनाला (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Sat, 07 Dec 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाला लाजपत राय मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल भदौड़ में पिकनिक के दौरान एयरगन से चला स्लग (गोली) दूसरी क्लास के सात वर्षीय छात्र जसवीर सिंह को जा लगा। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना बुधवार दोपहर 12.30 बजे की है। गोली लगने के बाद बच्चे ने देर रात दो बजे के करीब अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
शुक्रवार को बच्चे का पोस्टमार्टम करवाया गया। फिरोजपुर की हरीश अरोड़ा एंड कंपनी ने स्कूल में पिकनिक का आयोजन किया था। स्कूल की प्रिंसिपल सुरेश प्रभा ने बताया कि पिकनिक में दसवीं की छात्रा ने एयरगन चलाई तो छात्र जसवीर सिंह एकदम सामने आ गया और गोली उसके गले व गर्दन के बीच में लगी।
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच कमेटी गठित कर दी है। पुलिस ने स्कूल प्रिंसिपल, शिक्षकों व प्रबंधकों के बयान ले लिए हैं। हादसे के बाद इवेंट कंपनी के सदस्य भाग गए। पिकनिक के लिए स्कूल प्रिंसिपल ने शिक्षा विभाग से इजाजत नहीं ली थी। घटना के 24 घंटे बाद भी स्कूल प्रिंसिपल सुरेश प्रभा और मैनेजर भूषण कुमार ने इसकी जानकारी न तो पुलिस को दी और न ही जिला शिक्षा अधिकारी को दी। डीसी तेजप्रताप सिंह फूलका ने कहा कि डीईओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। स्कूल की मान्यता रद्द करने के लिए डीजीएसई और शिक्षा सचिव को पत्र लिख दिया गया है।
विज्ञापन