{"_id":"69850c82e0cedf82c00f7fe6","slug":"a-speeding-car-overturned-in-sector-37d-chandigarh-news-c-16-pkl1079-942048-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सेक्टर-37डी में तेज रफ्तार कार पलटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सेक्टर-37डी में तेज रफ्तार कार पलटी
विज्ञापन
साइकिल सवार बुजुर्ग आया अनियंत्रित कार की चपेट में, हालत नाजुक
चालक गिरफ्तार, वेन्यू कार से हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। सेक्टर-37डी मार्केट के बाहर तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। संतुलन बिगड़ने के बाद कार सड़क पर पलट गई और उसकी चपेट में आकर साइकिल सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को राहगीरों की मदद से तुरंत जीएमएसएच-16 में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
घायल की पहचान सेक्टर-37 निवासी 67 वर्षीय सतीश के रूप में हुई है, जो एक सरकारी विभाग से सेवानिवृत्त हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा दोपहर करीब 12:30 बजे हुआ, जब सफेद रंग की वेन्यू कार तेज रफ्तार में मार्केट की ओर आ रही थी। अचानक कार का संतुलन बिगड़ा और वह पहले एक अन्य कार से टकराई, फिर दो-तीन बार घूमते हुए सड़क पर जा रहे साइकिल सवार बुजुर्ग को चपेट में ले लिया।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। पीसीआर टीम मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। थाना-39 प्रभारी इंस्पेक्टर रामदयाल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
पुलिस को दिए बयान में प्रत्यक्षदर्शी खरड़ निवासी अधिवक्ता अमन कोंडल ने बताया कि वे मार्केट से बाहर निकल रहे थे, तभी तेज रफ्तार वेन्यू कार ने उनकी कार को बाईं ओर से टक्कर मार दी। इसके बाद कार अनियंत्रित होकर पलट गई और साइकिल सवार को टक्कर मार दी।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सेक्टर-38 निवासी मन्नत जिंदल के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सेक्टर-32 स्थित एसडी कॉलेज का छात्र बताया जा रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।