फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   a special train with 20 coaches has been started from Udhampur to Darbhanga

श्रीनगर में फंसे थे 2375 यात्री, रेलवे ने स्पेशल ट्रेन से निकाला, करीब 800 अभी भी फंसे

Wed, 07 Aug 2019 08:18 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 07 Aug 2019 08:18 PM IST
विज्ञापन
a special train with 20 coaches has been started from Udhampur to Darbhanga
प्रतीकात्मक तस्वीर

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद से श्रीनगर में फंसे लोगों को सुरक्षित वापस लाने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया है। बुधवार को फिरोजपुर रेल डिवीजन की ओर से 20 डिब्बों वाली स्पेशल ट्रेन को ऊधमपुर से दरभंगा के बीच चलाया गया, जिसमें 2375 यात्री सवार हैं । बुधवार को बीस डिब्बों वाली ट्रेन उधमपुर से रवाना हुई।

विज्ञापन


उधमपुर से चलने के बाद ट्रेन को केवल मुख्य स्टेशनों पर कुछ देर के लिए रोका गया। यहां पर आम यात्रियों को बैठाने की इजाजत नहीं दी गई। बता दें कि इससे पहले फिरोजपुर रेल डिवीजन ने 5 ट्रेनों में श्रीनगर के नेशनल इंस्टीटयूट् ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) के 450 विद्यार्थियों को सुरक्षित उनके शहरों तक पहुंचाया था।
विज्ञापन


डीआरएम फिरोजपुर राजेश अग्रवाल ने बताया कि अंडमान एक्सप्रेस, कटरा-जामनगर एक्सप्रेस, मालवा एक्सप्रेस, श्री शक्ति एक्सप्रेस, जम्मू-वाराणसी ट्रेन में 450 विद्यार्थियों के गंतव्य तक पहुंचा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिरोजपुर रेल डिवीजन ने टवीट् कर बताया कि श्रीनगर के विभिन्न हिस्सों में करीब 800 यात्री फंसे हैं, जिन्हें निकालने के लिए बुधवार देर शाम एक अन्य स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इसके बाद गुरुवार को एक ट्रेन चलाने की योजना बनाई है, हालांकि उस पर अंतिम फैसला गुरुवार की सुबह होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed