फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A soldier want justice by releasing video on social media

फिरोजपुरः सेना के जवान ने वीडियो जारी कर मांगा इंसाफ, रक्षामंत्री और पीएम से भी लगाई गुहार

Tue, 30 Oct 2018 09:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजपुर (पंजाब) Updated Tue, 30 Oct 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
A soldier want justice by releasing video on social media
सांकेतिक तस्वीर

एक फौजी की नानी की हत्या होने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 22 सितंबर को फिरोजपुर छावनी में स्थित एक बाजार में सरेआम महिला की हत्या कर दी गई थी। कार्रवाई न होने से नाराज फौजी ने वीडियो के जरिए प्रधानमंत्री और रक्षामंत्री से इंसाफ की गुहार लगाई है। वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, डीजीपी पंजाब और रक्षामंत्री से मदद मांगी है। पीड़ित फौजी फिरोजपुर निवासी है और इन दिनों रांची में तैनात है।

विज्ञापन


विनीत ने वीडियो में कहा कि थाना कैंट के प्रभारी नवीन शर्मा को पिछले एक साल से शिकायत कर रहे थे कि उनके परिवार को कुछ लोगों से खतरा है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। उसके अधिकारी ने भी एसएसपी प्रीतम सिंह को शिकायत भेजी थी, एसएसपी ने शिकायत आगे एसएचओ नवीन शर्मा को भेज दी, लेकिन उसे दबा दिया गया। 
विज्ञापन


वीडियो में विनीत धमकी दे रहा है कि उसे इंसाफ नहीं मिला तो एसएचओ नवीन और आरोपियों को नहीं छोड़ेगा। 22 सितंबर को उस पर और उसकी नानी जानकी देवी पर आरोपियों ने तेजधार हथियारों से हमला किया था। नानी की मौत हो गई थी। अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लाल कुर्ती निवासी इंदूबाला (विनीत की मां) ने कहा कि थाना कैंट पुलिस ने दो आरोपियों को नामजद किया जबकि हमला सात लोगों ने किया था। पुलिस उन पर राजीनामा करने का दबाव बना रही है। इस बारे में उन्होंने एसएसपी प्रीतम सिंह, सैनिक भलाई कार्यालय में कई बार सूचना दी, लेकिन इंसाफ नहीं मिला। विनीत का एक साल पहले नेहा से विवाह हुआ था और 2012 में वह फौज में भर्ती हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed