{"_id":"64356780a2f2bb47fe05b045","slug":"a-sikh-pilgrim-from-punjab-dies-of-heart-attack-in-pakistan-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: पाकिस्तान में पंजाब के सिख श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत, वाघा सीमा के रास्ते भारत भेजा जाएगा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: पाकिस्तान में पंजाब के सिख श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत, वाघा सीमा के रास्ते भारत भेजा जाएगा शव
Tue, 11 Apr 2023 07:31 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 11 Apr 2023 07:31 PM IST
सार
जत्थे के नेता अमरजीत सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के अस्पताल ने मृतक जोगिंदर सिंह का मृत्यु प्रमाणपत्र दे दिया है। इसके आधार पर उनके शव को भारत भेजा जाएगा। जत्थे के सदस्यों का कहना है कि जोगिंदर सिंह को सांस लेने में तकलीफ भी थी।
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खालसा के स्थापना दिवस बैसाखी पर पाकिस्तान स्थित सिख गुरुधामों के दर्शन करने एक जत्था पाकिस्तान गया है। जत्थे के एक सदस्य की श्री ननकाना साहिब में अचानक ह्रदयाघात से निधन हो गया। मृतक की पहचान 71 वर्षीय जोगिंदर सिंह निवासी गुरुतेग बहादुर नगर के रूप में हुई है। उनका शव अटारी सीमा के रास्ते भारत भेजने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
अटारी से जोगिंदर सिंह के परिवार के सदस्य शव को जालंधर लेकर जाएंगे। जानकारी के अनुसार मृतक जोगिंदर सिंह नौ अप्रैल को एसजीपीसी के जत्थे के साथ पाकिस्तान गया था। अभी जत्था श्री ननकाना साहिब में था। उन्हें सुबह करीब सवा तीन बजे अचानक ह्रदयाघात हुआ। उन्हें तुरंत श्री ननकाना साहिब में ही एक डीएचक्यू अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां डॉक्टरों ने जोगिंदर सिंह को मृत घोषित कर दिया। जत्थे के नेता अमरजीत सिंह ने कहा कि पाकिस्तान के अस्पताल ने मृतक जोगिंदर सिंह का मृत्यु प्रमाणपत्र दे दिया है। इसके आधार पर उनके शव को भारत भेजा जाएगा। जत्थे के सदस्यों का कहना है कि जोगिंदर सिंह को सांस लेने में तकलीफ भी थी।
विज्ञापन