फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A Shopkeeper shot dead in Jalandhar of punjab

पंजाबः दुकान में बैठा था व्यापारी, बेखौफ बदमाश घुसे और गोलियों से भूनकर कर दी हत्या

Sat, 08 Dec 2018 09:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर ( पंजाब) Updated Sat, 08 Dec 2018 09:08 AM IST
विज्ञापन
A Shopkeeper shot dead in Jalandhar of punjab
सांकेतिक तस्वीर

अमृतसर में संगत घर पर हमले और मूसा की पंजाब में मौजूदगी की चर्चा के बीच सूबे में हाई अलर्ट घोषित है। इसी बीच अमृतसर-दिल्ली नेशनल हाईवे पर स्थित करतारपुर में शुक्रवार रात करीब आठ बजे बाइक पर सवार दो बदमाशों ने डिंपल नामक युवक की गोलियां मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए। 

विज्ञापन


वारदात उस समय घटी, जब  डिंपल  (35) पुत्र मनजिंदर सिंह करतारपुरिया अपनी दुकान साई आर्ट गैलरी में बैठा हुआ था। उसकी दुकान में मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति पहुंचे। उन्होंने मुंह पर कपड़े बांध रखे थे। दुकान में घुसते ही उनमें से एक ने डिंपल पर तीन गोलियां दाग दीं। डिंपल की मौके पर ही मौत हो गई। हमलावर हवाई फायर करते हुए फरार हो गए। गोलियों की आवाज से वहां अफरा तफरी मच गई। दहशत के कारण किसी ने भी हमलावरों का पीछा नहीं किया।
विज्ञापन


सूचना पाकर आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आसपास की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। सीसीटीवी फुटेज में दोनों हमलावरों का चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है। आशंका जताई जा रही है कि डिंपल की हत्या रंजिश में या सुपारी देकर करवाई गई है। दुकानदार डिंपल के खिलाफ लुधियाना में केस विचाराधीन है। ऐसे में पुलिस के शक की सूई उस तरफ घूम गई है। बहरहाल, पुलिस की तरफ से करतारपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed