फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A seven-year-old girl was kidnapped and raped in the small flats of Maloya.

Chandigarh News: मलोया के स्मॉल फ्लैट्स में सात वर्षीय बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म की कोशिश

Tue, 24 Feb 2026 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
A seven-year-old girl was kidnapped and raped in the small flats of Maloya.
चंडीगढ़। शहर के मलोया स्थित स्मॉल फ्लैट्स इलाके में रविवार को सात वर्षीय बच्ची के अपहरण के बाद दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाले 52 वर्षीय व्यक्ति पर आरोप है कि उसने बच्ची को बहला-फुसलाकर एक कमरे में ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी हैं।
विज्ञापन


घटना रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे की है। बच्ची अपनी बिल्डिंग के पास अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। पास में लगे सीसीटीवी कैमरों की करीब आठ मिनट की फुटेज में आरोपी पहले बच्चों के साथ खेलता दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह चाबी से एक कमरा खोलता है और मौका पाकर बच्ची को जबरदस्ती उठाकर अंदर ले जाता है। बच्ची लगभग तीन से चार मिनट तक कमरे में रही।
विज्ञापन

पीड़िता तीसरी मंजिल पर अपने परिवार के साथ रहती है जबकि आरोपी पहली मंजिल पर अपने भाई के मकान में रह रहा था। हैरानी की बात है कि आसपास महिलाएं और कई बच्चे मौजूद थे लेकिन सीढ़ियों और पिलरों के कारण किसी को पूरी घटना का अंदेशा नहीं हुआ। एक अन्य बच्ची को शक हुआ तो उसने कमरे का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद पीड़िता डरी-सहमी हालत में बाहर निकली और आरोपी कमरे पर ताला लगाकर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरवाजा खटखटाने वाली बच्ची ने ही पीड़िता के परिजनों को बताया कि आरोपी उसे कमरे में लेकर गया था। सूचना मिलते ही परिजनों ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ले ली है जिसमें आरोपी बच्ची को उठाकर कमरे में ले जाता दिखाई दे रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी बच्ची को ग्राउंड फ्लोर पर किसी जानकार के कमरे में ले गया था। उस कमरे के मालिक की भूमिका की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही साफ हो पाएगा कि कमरे की चाबी उसके पास कैसे आई और क्या किसी अन्य व्यक्ति को घटना की जानकारी थी।

सूत्रों के मुताबिक काउंसलिंग के दौरान बच्ची ने बताया कि आरोपी ने उसके साथ शारीरिक छेड़छाड़ की और निजी अंगों को भी छुआ। घटना के बाद बच्ची सदमे में थी और शुरू में कुछ नहीं बता सकी। तबीयत बिगड़ने और व्यवहार में बदलाव आने पर उसने परिजनों को पूरी बात बताई। आरोपी मजदूरी का काम करता है और तीन बच्चों का पिता बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने हाल ही में अपनी एक बेटी की शादी की थी। स्थानीय निवासियों का कहना है कि उसकी हरकतों को लेकर पहले भी संदेह जताया गया था। पुलिस ने बच्ची का सेक्टर-16 अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। मलोया थाना एसएचओ कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश में टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed