{"_id":"5c1b2d57bdec22570b2fcd2e","slug":"a-secret-revealed-of-arms-smugglers-of-uttar-pradesh-about-auspicious-day-for-smuggling","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुलासाः हथियारों की सप्लाई के लिए भी एक डे निर्धारित करते हैं तस्कर, इस दिन को मानते हैं शुभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासाः हथियारों की सप्लाई के लिए भी एक डे निर्धारित करते हैं तस्कर, इस दिन को मानते हैं शुभ
Thu, 20 Dec 2018 11:19 AM IST
खुशबू गोयल
महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
महबूब अली, अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 20 Dec 2018 11:19 AM IST
विज्ञापन
arms supplier
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरप्रदेश के हथियार तस्करों के संबंध में पुलिस की जांच में एक चौंका देने वाला खुलासा हुआ है, कि उन्होंने सप्लाई के लिए दिन निर्धारित किए हुए हैं। हथियार बेचने के लिए गिरोह के तस्कर सोमवार और शुक्रवार का दिन शुभ मानते हैं। इन दो दिनों में 500 से 800 रुपये कम में हथियार दिए जाते हैं। हरियाणा और यूपी के विभिन्न स्थानों पर हथियार बेचने के लिए एजेंट बनाए गए हैं। एजेंट को एक हथियार बेचने के बदले दो से तीन हजार रुपये तक कमीशन दिया जाता है। पुलिस ने गिरोह पर पूरी तरह से जल्द शिकंजा कसने का दावा किया है।
रोहतक की सदर थाना पुलिस ने यूपी के कैराना के गोगवान निवासी हथियार सप्लायर को गिरफ्तार किया था। हथियार सप्लायर ने रोहतक के गद्दीखेड़ी गांव में हुए पटवारी के भतीजे सुरेंद्र को गोली मारने वाले आरोपी सुल्तान और दिनेश को पिस्तौल सप्लाई कराया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार यूपी के शामली और मुजफ्फरनगर के हथियार तस्करों के संबंध में पुलिस को अहम जानकारी हाथ लगी है। तस्करों ने हथियार सप्लाई के लिए दिन निर्धारित किए हैं। सोमवार और शुक्रवार को हथियार सप्लाई करना गिरोह के तस्कर शुभ मानते हैं। इन दो दिनों में यदि कोई हथियार खरीदता है तो उन्हें 500 से 800 रुपये कम चुकाने का ऑफर मिलता है।
जांच में पता चला कि हरियाणा के रोहतक के अलावा पानीपत, सोनीपत, कैथल, भिवानी, गुरुग्राम और वेस्ट यूपी के मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर समेत विभिन्न जिलों में हथियार सप्लायरों ने एजेंट बनाए हुए हैं, जो हथियार सप्लायरों को हथियारों की खरीदारी करने वाले ग्राहक उपलब्ध कराते हैं। एजेंट को मिलने वाला कमीशन ऑनलाइन खातों में पहुंचा दिया जाता है। पुलिस ने कई अन्य सदस्यों को भी चिन्हित कर लिया है। जल्द ही गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

मुजफ्फरनगर के हथियार तस्कर की तलाश में दी दबिश
सदर थाने के एसआई बालकिशन ने बताया कि हथियार तस्कर की तलाश में पुलिस ने मुजफ्फरनगर में दबिश दी, मगर सफलता हाथ नहीं लग सकी। जल्द ही हथियार सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मुजफ्फरनगर पुलिस का सहयोग मांगा जा रहा है।
कई मोबाइल नंबर पुलिस के रडार पर
हथियार सप्लायर के कई नंबर भी पुलिस के हाथ लगे हैं। पुलिस मोबाइल नंबरों की जांच कर रही है। माना जा रहा है कि उक्त नंबरों में हथियार सप्लायर और एजेंट के भी नंबर हैं।
हथियार सप्लायरों से लेकर एजेंट तक का ब्योरा तैयार कराया जा रहा है। यूपी पुलिस की मदद से ही इन पर शिकंजा कसा जाएगा। गिरोह के सदस्यों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।
- जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी