फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A route has not been decided on reducing the distance of Chandigarh from the airport, the administration sought comment

एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की दूरी कम करने पर एक रूट तय नहीं, प्रशासन ने मांगी टिप्पणी

Tue, 14 Jun 2022 01:18 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
A route has not been decided on reducing the distance of Chandigarh from the airport, the administration sought comment
चंडीगढ़। इंटरनेशनल एयरपोर्ट से चंडीगढ़ की दूरी को कम करने का प्रयास चल रहा है लेकिन अब तक एक रूट तय नहीं किया जा सका है। सोमवार को प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने सभी हितधारकों के साथ बैठक की। इसमें दो वैकल्पिक रास्तों पर चर्चा की गई। प्रशासन ने सभी हितधारकों से सात दिन के अंदर टिप्पणी मांगी है ताकि जल्द एक रूट को फाइनल किया जा सके।
विज्ञापन

यूटी प्रशासन ने हाईकोर्ट को बताया है कि वर्तमान में सेक्टर-48 से एयरपोर्ट की दूरी करीब 11 किलोमीटर पड़ती है। प्रशासन की ओर से दो सर्वे करवाए गए हैं और इन सर्वे के आधार पर ही वैकल्पिक मार्ग को अंतिम रूप दिया जाएगा। दूरी को कम करने के लिए सेक्टर-48 से एयरपोर्ट जाने को वैकल्पिक मार्ग तैयार करने के लिए रूट प्लान तैयार किया गया है। पहला वैकल्पिक मार्ग तैयार होने के बाद यह दूरी मात्र 2.85 किलोमीटर रह जाएगी। वहीं एक अन्य वैकल्पिक रूट पर काम चल रहा है। अगर यह मार्ग सिरे चढ़ता है तो यह दूरी 3.32 किलोमीटर रह जाएगी। ऐसे में शहर के लोगों के लिए एयरपोर्ट पहुंचने में कम समय लगेगा। इसके साथ ही लोगों को इस सफर के लिए कम पैसा चुकाना होगा। हालांकि इस योजना को बनाने में रूट का कुछ हिस्सा पंजाब से होकर गुजरेगा। इस पर हाईकोर्ट ने सभी पक्षों को एक साथ बैठक करने के निर्देश दिए थे इसलिए सलाहकार ने बैठक बुलाई। बैठक में दोनों प्रस्तावों को देखा गया और विस्तृत विचार-विमर्श के बाद यह निर्णय लिया गया कि हर हितधारक इन दो प्रस्तावों के बारे में अपनी टिप्पणी चंडीगढ़ प्रशासन को 7 दिनों के अंदर प्रस्तुत करेंगे ताकि हाईकोर्ट को इसके बारे में अगली तारीख को अवगत कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed