{"_id":"68b60003fd7ec33da9098bd2","slug":"a-roadside-tree-fell-on-the-car-damaging-the-roof-chandigarh-news-c-16-pkl1079-806941-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: सड़क किनारे लगा पेड़ कार पर गिरा, छत क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: सड़क किनारे लगा पेड़ कार पर गिरा, छत क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
मनीमाजरा। मॉडर्न हाउसिंग कांप्लेक्स मनीमाजरा के बाहर सरकारी स्कूल के पास मुख्य सड़क किनारे लगी एक पेड़ सड़क पर खड़ी कार के ऊपर गिर गया। घटना सोमवार सुबह सात बजे के करीब की है।
भारामल कुआं मोहल्ले के रहने वाले अर्शप्रीत ने बताया कि सोमवार सुबह 6 बजे उसने यहां पर कार खड़ी की थी। कुछ देर बाद सड़क किनारे मॉडर्न कांप्लेक्स की दीवार के साथ लगा एक पेड़ जड़ से टूटकर उनकी कार के ऊपर गिर गया। इससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि जब सुबह 8 बजे आकर उसने देखा तो पेड़ के हिस्सों को नगर निगम के कर्मचारी उठाकर ले गए थे, लेकिन उनकी कार की छत पूरी तरह टूटी पड़ी थी। पेड़ की जड़ को देखकर लग रहा था कि अंदर से जड़ पूरी तरह कीड़ों ने खा ली थी। जड़ खोखली होने से पेड़ गिर गया।