{"_id":"68ebfaf9f1dfd6d0d00cff9a","slug":"a-revenue-department-clerk-has-been-suspended-for-violating-court-orders-chandigarh-news-c-71-1-mli1010-134508-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: अदालत के निर्देशों का उल्लंघन करने पर राजस्व विभाग का क्लर्क सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: अदालत के निर्देशों का उल्लंघन करने पर राजस्व विभाग का क्लर्क सस्पेंड
विज्ञापन
मोहाली। अदालत के निर्देशों का उल्लंघन कर गैर कानूनी रजिस्ट्री करने पर राजस्व विभाग के क्लर्क हरप्रीत सिंह को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही निर्देशों की कॉपी डीसी को भेजी गई है। डीसी कोमल मित्तल ने बताया कि वित्त कमिश्नर (राजस्व) रजिस्ट्री क्लर्क को सस्पेंड करने के निर्देश मिले हैं, बाकी की जांच उच्चाधिकारियों की ओर से की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार अमनदीप सिंह निवासी गांव लखनौर ने वित्त कमिश्नर को शिकायत दी थी कि उसकी दादी सुरजीत कौर की मौत पिछले साल हो गई थी। वसीयत के आधार पर वह अकेला वारिस है। दादी ने बेटे सर्बजीत सिंह की विरासत संबंधी दीवानी केस लैंड पुलिंग स्कीम के तहत मिले प्लॉटों संबंधी मोहाली अदालत में दायर किया था। सर्बजीत सिंह की विरासत का इंतकाल पत्नी बलजिंदर कौर, मृतक बेटे कमलप्रीत की पत्नी अमनप्रीत कौर व उसके बेटे हरशान सिंह के नाम पर गैर कानूनी तरीके के साथ दर्ज करवाया गया। अमनप्रीत कौर ने केस हरशान के हिस्से की प्रॉपर्टी बेचने संबंधी दायर किया।
उस दौरान अतिरिक्त सिविल जज सीनियर डिवीजन ने प्रॉपर्टी बेचने की इजाजत दी पर शर्त रखी थी कि निर्देश जारी होने के 6 महीने अंदर ही प्रॉपर्टी बेची जा सकती है। इसके उल्ट अमनदीप ने मिलीभगत करके पहले गमाडा से जमीन ट्रांसफर करवाने संबंधी एनओसी लेकर जमीन आगे बेच दी। इसकी पूरी जानकारी तहसीलदार को थी। उनको पता था कि तय समय से 9 महीने बाद जमीन बेची है। फिलहाल नायब तहसीलदार व उसके स्टाफ के खिलाफ जांच चल रही है।