{"_id":"682a462c482a40948c0d4cf7","slug":"a-punjab-police-officer-was-the-target-of-terrorist-happy-pasian-chandigarh-news-c-16-pkl1043-713035-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: आतंकी हैप्पी पासियां के निशाने पर था पंजाब पुलिस का एक अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: आतंकी हैप्पी पासियां के निशाने पर था पंजाब पुलिस का एक अधिकारी
विज्ञापन
चंडीगढ़। आतंकी हैप्पी पासियां का अगला निशाना पंजाब पुलिस के एक अधिकारी थे। पासियां ने अपने गुर्गे गैंगस्टर हरवंत उर्फ हैरी से पंजाब पुलिस के अधिकारी के मूवमेंट की रेकी करवाई थी। अधिकारी के ऊपर हमले की तैयारी चल रही थी लेकिन उससे पहले चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच ने हरवंत को गिरफ्तार कर लिया।
सूत्रों ने बताया कि पासियां ने हरवंत को अधिकारी की हर मूवमेंट पर नजर रखने के लिए कहा था। रेकी के बाद पासियां की क्या योजना थी यह सिर्फ वही जानता था। उसने अपने गुर्गे को सिर्फ रेकी के लिए कहा था और हर रिपोर्ट उसे मिल रही थी।
आरोपी की गिरफ्तारी के बाद एनआईए, आईबी और पंजाब पुलिस के अधिकारी आरोपियों से पूछताछ करने चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच पहुंचे। इससे पहले क्राइम ब्रांच ने 9 मई की रात को सेक्टर-39 जीरी मंडी के नजदीक मलोया के जंगल एरिया से अमृतसर निवासी जोबनजीत उर्फ बिल्ला और सुमन को गिरफ्तार किया था। इन दोनों के कब्जे से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और आरडीएक्स बरामद किया था। इस आरडीएक्स को सेना ने बाद में निष्क्रिय किया था।