{"_id":"6aa9a121afc854e01f0149e0","slug":"a-protest-will-be-held-outside-the-sta-office-against-the-ban-on-bike-taxis-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1124549-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: बाइक टैक्सी बंद करने के विरोध में होगा एसटीए कार्यालय के बाहर धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: बाइक टैक्सी बंद करने के विरोध में होगा एसटीए कार्यालय के बाहर धरना
विज्ञापन
चंडीगढ़। कॉमर्शियल बाइक और कैब चालकों के चालानों, बाइक टैक्सी सेवाओं को बंद करने की कार्रवाई और चालकों की मांगों पर सुनवाई न होने के विरोध में 16 सितंबर मंगलवार को सुबह 11 बजे एसटीए कार्यालय के बाहर धरना दिया जाएगा।
ट्राईसिटी राइडर्स वेलफेयर सोसायटी और चंडीगढ़ ऐप बेस्ड वर्कर्स यूनियन से जुड़े चालकों ने कहा कि बाइक टैक्सी चालकों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। चालकों का आरोप है कि एक ओर उन्हें भारी चालानों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर उनकी समस्याओं और मांगों पर विभाग द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की जा रही।
चंडीगढ़ ऐप बेस्ड वर्कर्स यूनियन के प्रधान साहिल कुमार ने कहा कि 15 सितंबर को धरना देना था पर किन्हीं कारणवश धरना नहीं हो सका। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य प्रशासन तक चालकों की आवाज पहुंचाना है। उन्होंने कॉमर्शियल बाइक, बाइक टैक्सी चालकों से धरने में शामिल होने को कहा।
विज्ञापन
चालकों की मांग है कि बाइक टैक्सी को कानूनी अनुमति देकर स्पष्ट परमिट नीति ओर सेंटर मोटर व्हीकल एग्रीगेटर गाइडलाइन के तहत सभी बाइक चालकों के लिए टैक्स की आसान पॉलिसी बनाई जाए। चालकों ने किराया, बाइक टैक्सी चालकोक रेट 12 रुपये से 15 रुपये प्रति किमी की मांग , दुर्घटना की स्थिति में बीमा एवं सुरक्षा, यात्रियों की केवाईसी व्यवस्था और ऐप कंपनियों द्वारा कम किराए की व्यवस्था पर रोक लगाने की मांग की है।