फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A proposal for the construction of flyovers, rotaries and underpasses has been prepared and sent to the Ministry of Road Transport.

Chandigarh News: फ्लाईओवर, रोटरी और अंडरपास के निर्माण का प्रस्ताव तैयार कर सड़क परिवहन मंत्रालय को भेजा

Fri, 17 Apr 2026 12:51 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
A proposal for the construction of flyovers, rotaries and underpasses has been prepared and sent to the Ministry of Road Transport.
चंडीगढ़। मुख्य सचिव एच राजेश प्रसाद ने शुक्रवार को चंडीगढ़ प्रशासन के विभिन्न विभागों के सचिवों के साथ एक अहम समीक्षा बैठक की। इस बैठक में शहर की प्रमुख विकास परियोजनाओं और प्रशासनिक मामलों की प्रगति का विस्तृत आकलन किया गया।
विज्ञापन

बैठक के दौरान इंजीनियरिंग विभाग के सचिव ने जानकारी दी कि ट्रिब्यून चौक पर लगातार बढ़ रहे ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने के लिए फ्लाईओवर, रोटरी और अंडरपास के निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इसे सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को स्वीकृति के लिए भेजा दिया है। मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद इस परियोजना पर मई माह से काम शुरू हो जायेगा।
विज्ञापन


इसके अलावा बलटाना और मक्खन माजरा क्षेत्र के निवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए लेवल क्रॉसिंग को समाप्त करने की दिशा में भी प्रक्रिया आगे बढ़ी है। प्रशासन द्वारा इस कार्य के लिए रेलवे को 6.5 करोड़ रुपये की राशि जमा करवा दी गई है, जिससे परियोजना को जल्द शुरू करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज में नए छात्रावास (हॉस्टल) ब्लॉक के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार इस परियोजना का निर्माण कार्य भी मई माह में शुरू होने की संभावना है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं मिल सकेंगी।

पीजीआई-पीयू अंडरपास जून में होगा शुरू
पंजाब विश्वविद्यालय और पीजीआई क्षेत्र को जोड़ने वाले प्रस्तावित अंडरपास पर भी बैठक में चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना की निविदा प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी और जून माह से निर्माण कार्य प्रारंभ होने की उम्मीद है। परियोजना के सुचारू क्रियान्वयन के लिए नगर निगम, इंजीनियरिंग विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों द्वारा संयुक्त रूप से साइट निरीक्षण भी किया जा चुका है।

इस दौरान यूटिलिटी शिफ्टिंग और अन्य तकनीकी पहलुओं की विस्तृत योजना तैयार की गई है, ताकि कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए। पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्य सचिव ने पर्यटन विभाग को सारंगपुर में निर्धारित स्थल पर जल्द से जल्द एक बड़े कॉन्सर्ट के आयोजन के लिए आवश्यक तैयारियां शुरू करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed