फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A poor young man jumped into a canal for 100 rupees; the divers' overnight search proved fruitless.

Chandigarh News: गरीब युवक ने 100 रुपये के लिए नहर में लगाई छलांग, गोताखोरों की रात भर तलाश बेअसर

Fri, 16 Jan 2026 09:09 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 09:09 PM IST
विज्ञापन
A poor young man jumped into a canal for 100 rupees; the divers' overnight search proved fruitless.
हलवारा। थाना दाखा क्षेत्र के गांव तलवंडी कलां निवासी 28 वर्षीय सरबजीत सिंह की तलाश में गोताखोरों की टीम ने शुक्रवार तड़के से रात तक अबोहर ब्रांच नहर का पानी चप्पा-चप्पा खंगाला, लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया। गोताखोर टीम के प्रमुख बंटी सिंह ने बताया कि शनिवार सुबह तलाश फिर से शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

गरीब मजदूर परिवार के सरबजीत ने महज 100 रुपये न मिलने पर परिवार से झगड़ा कर नहर में छलांग लगा दी। सरबजीत की मोटरसाइकिल रात करीब 8 बजे लुधियाना-बठिंडा राजमार्ग के सुधार बाजार और भारतीय वायु सेना केंद्र हलवारा की अफसर कॉलोनी के बीच पुल के पास खड़ी मिली।
विज्ञापन

पुलिस को सरबजीत के मोबाइल की अंतिम लोकेशन अबोहर ब्रांच नहर के पास मिली थी। इसके बाद दाखा और सुधार पुलिस ने परिवार और गांववासियों के साथ मिलकर रात भर खोजबीन की। चश्मदीदों और नहर किनारे पीर बाबा बाघ मस्तान की दरगाह के सेवादार काका सिंह के अनुसार, रात करीब 11 बजे सरबजीत नहर में छलांग लगा दिया। सरबजीत लुधियाना में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण शादी नहीं हो सकी। रात को किसी काम के लिए उसने 100 रुपये मांगे, जो घरवालों के पास नहीं थे, जिससे नाराज होकर वह मोटरसाइकिल लेकर घर से चला गया। मौके पर गोताखोरों ने ऑक्सीजन सिलेंडरों और मोटरबोट की मदद से नहर पुल से जलविद्युत संयंत्र तक गहन खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस सरबजीत के मोबाइल और सीडीआर की जांच कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह किससे बात कर रहा था। परिवार ने किसी दुश्मनी या प्रेम प्रसंग से भी इंकार किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed