फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A person wearing a helmet dies due to bike slip

बाइक स्लिप होने से बिना हेलमेट पहने व्यक्ति की मौत

Wed, 17 Jun 2020 01:21 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
A person wearing a helmet dies due to bike slip
चंडीगढ़। मलोया कॉलोनी में काम से घर लौट रहे बिना हेलमेट पहने एक व्यक्ति की बाइक स्लिप हो गई। इस हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फौरन उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मलोया कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय सोनू के रूप में हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि व्यक्ति बिना हेलमेट पहनकर बाइक चला रहा था। मलोया थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सोनू मलोया कॉलोनी में पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। वह मोहाली के फेज-7 स्थित शूज की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। सोमवार रात करीब 9 बजे वह अपनी बाइक पर काम से घर लौट रहा था। इस दौरान वह मलोया कॉलोनी के रोड के पास पहुंचा तो अचानक उसकी बाइक स्लिप हो गई। इससे बाइक चला रहा सोनू लहुलूहान हो गया। शोर-शराबे के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद सोनू को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित करने के बाद उसका कोरोना का सैंपल लिया। अब रिपोर्ट आने के बाद शव का जीएमएसएच-16 में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वहीं पुलिस का कहना है कि हादसे के बाद मौके से कोई हेलमेट बरामद नहीं हुआ है। इससे आशंका है कि सोनू बिना हेलमेट पहनकर बाइक चला रहा था। पुलिस की जांच में अभी तक हादसे का कारण साफ नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed