फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A person returned to India via Attari-Wagah border in Amritsar today after being released from Kot Lakhpat Jail in Lahore

18 साल बाद वतन वापसी : पाकिस्तान में एक गलती की वजह से काटी 14 साल की सजा, धर्म सिंह लौटा देश

Tue, 20 Apr 2021 12:18 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 20 Apr 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
A person returned to India via Attari-Wagah border in Amritsar today after being released from Kot Lakhpat Jail in Lahore
पाकिस्तान से लौटा जम्मू कश्मीर का धर्म सिंह। - फोटो : ANI

पाकिस्तान की कोट लखपत जेल से 14 साल की सजा काटने के बाद अटारी-वाघा सीमा के रास्ते भारत लौटे जम्मू कश्मीर के रहने वाले धर्म सिंह (42) को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पुलिस के हवाले कर दिया। कस्टम इमीग्रेशन होने के बाद उसे अमृतसर के श्री गुरुनानक देव जी अस्पताल में क्वारंटीन कर दिया गया है 

विज्ञापन


यह जानकारी देते हुए पंजाब पुलिस के अधिकारी अरुण कुमार ने बताया कि धर्म सिंह जम्मू कश्मीर के डोडा जिले का रहने वाला है। वह 2003 में सांबा सेक्टर के रास्ते पाकिस्तान गलती से चला गया था, जहां उसे 14 साल की सजा सुनाई गई। पाकिस्तान की लाहौर स्थित कोट लखपत जेल में 14 साल की सजा काटने के बाद वह सोमवार को वाघा के रास्ते भारत लौटा, जहां बीएसएफ ने उसे कस्टम इमिग्रेशन के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि मैं 2003 में 18 साल का था, जब सांबा सेक्टर के जरिए पाकिस्तान में गलती से प्रवेश कर गया था। जहां से पकड़ कर मेरे खिलाफ मामला दर्जकर लिया गया और कोर्ट ने मुझे 14 साल की सजा सुनाई थी। सजा पूरी होने के बाद मुझे रिहा किया है और मैं अपने वतन वापस लौट आया हूं। उन्होंने बताया कि उसे जल्द ही परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इसके लिए जम्मू कश्मीर पुलिस को सूचना दे दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed