फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A person died due to drowning in river, one missing

अवैध खनन से बने मौत के गड्ढे, टिप्पर संग दो युवक जा डूबे, एक की मौत, साथी लापता

Wed, 25 Dec 2019 10:06 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नंगल (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नंगल (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Wed, 25 Dec 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
A person died due to drowning in river, one missing
क्रेन की मदद से टिप्पर को बाहर निकाला, इनसेट में मृतक की फाइल फोटो।

स्वां नदी और सतलुज दरिया में माइनिंग के अवैध कारोबार कई घरों के चिराग बुझा चुके हैं। मंगलवार की देर रात चल रही माइनिंग के दौरान एक टिप्पर स्वां नदी में हुए गहरे गड्ढे में समा गया। इससे एक युवक की मौत हो गई और उसका साथी पानी में बह गया। पुलिस गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भलड़ी निवासी सतनाम सिंह पुत्र कश्मीर सिंह( 22) अपने एक अन्य साथी के साथ गांव भलाण से होकर गुजरने वाली स्वां नदी में टिप्पर लेकर गया था। स्वां नदी में माइनिंग के चलते हुए गहरे गड्ढे से अनजान होने के कारण टिप्पर पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरा। इससे सतनाम सिंह व उसका साथी पानी के तेज बहाव में बह गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नंगल पवन चौधरी के नेतृत्व में पुलिस दल गोताखोरों की टीम के साथ मौके पर पहुंचा। समाचार लिखे जाने तक टिप्पर और सतनाम सिंह के शव को नदी से बाहर निकाल लिया गया। 
विज्ञापन

मौके पर मौजूद गांव वासियों ने आरोप लगाया कई बार अवैध माइनिंग रोकने के लिए जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन व माइनिंग विभाग को गुहार लगा चुके है। विभागों की कथित मिलीभगत के कारण यह धंधा जोर शोर से लगातार चल रहा है। गांव वासियों ने माइनिंग माफिया के खिलाफ हत्या के तहत मामले दर्ज कर पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
क्या कहा माइनिंग विभाग के एसडीओ ने
खनन विभाग के एसडीओ गुरजीत सिंह ने क्षेत्र में अवैध माइनिंग का खंडन किया है। उन्होंने बताया मौके पर जाकर हालात का जायजा लेंगे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

थाना प्रभारी सब इंसपेक्टर पवन चौधरी ने कहा कि सतनाम सिंह का शव और टिप्पर को गोताखोरों की मदद से ढूंढ लिया गया है। सतनाम के साथी की तलाश में गोताखोर जुटे है। पीड़ित परिवारों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed