फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   A person defrauded of Rs 9.85 lakh on the pretext of getting a job on a work visa, case registered

Chandigarh News: वर्क वीजा पर नौकरी का झांसा देकर लगाया 9.85 लाख का चूना, केस दर्ज

Sun, 23 Feb 2025 02:13 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
A person defrauded of Rs 9.85 lakh on the pretext of getting a job on a work visa, case registered
चंडीगढ़। शहर में पिछले एक साल में सबसे अधिक मामले विदेश भेजने के नाम पर ठगी के सामने आए हैं। इसी कड़ी में अब पुलिस ने सेक्टर-तीन और 34 थाने में लक्जमबर्ग और अजरबैजान में वर्क वीजा पर नौकरी दिलवाने का झांसा देकर दो लोगों को 9.85 लाख रुपये का चूना लगाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहले मामले में शिकायतकर्ता अमरजीत सिंह निवासी गांव-नंगल खुर्द, जिला मानसा पंजाब ने बताया कि नवंबर-2024 में उसने फेसबुक पर स्टेटस वीजा ओवरसीज कंसलटेंसी कंपनी का विदेश भेजने से संबंधित विज्ञापन देखा था। उसने दिए नंबर पर बातचीत की तो उसे सेक्टर-8 स्थित ऑफिस में मिलने के लिए बुलाया। यहां पहुंचने पर ऑफिस में संचालकों ने उसे कहा कि वह लक्जमबर्ग देश में उसे वर्क वीजा पर भेजे देंगे और वहां उसे नौकरी भी मिल जाएगी। इसके लिए उसका 3.25 लाख रुपये खर्च आए। उसने किस्तों में कंपनी को पैसे ट्रांसफर कर दिए जिसकी एवज में उसे एक वीजा दिया गया। जांच करने पर वह वीजा फर्जी निकला। उसने उसी नंबर पर फोन किया तो वह स्विच ऑफ निकला और जब वह कंपनी ऑफिस में सेक्टर-8 पहुंचा तो यहां बताया गया कि यहां से कंपनी चली गई है।
विज्ञापन


लक्ष्मी ओवरसीज कंसल्टेंट कंपनी ने किया 6.60 लाख का फर्जीवाड़ा
दूसरे मामले में सेक्टर-34 थाने में पुलिस को दी गई शिकायत में कोठा नागार्जुन निवासी गांव-दम्मनपेट जिला राजन्ना सिरिसिला (तेलंगाना) ने बताया कि लक्ष्मी ओवरसीज कंसल्टेंट कंपनी को उसने अजरबैजान का वर्क वीजा लगवाने के लिए 6.60 लाख रुपये दिए थे। हालांकि कंपनी की ओर से उसका वीजा ही नहीं लगवाया गया और न ही बाद में उसके पैसे वापस किए। पुलिस ने कंपनी संचालकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed