{"_id":"5c46aa36bdec22738e36a129","slug":"a-man-s-pocket-cut-at-a-program-in-jind-of-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरजेवाला के कार्यक्रम में जेब कटने के बारे में रहे थे चेता, तभी किसी ने उन्हीं की जेब कर दी साफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरजेवाला के कार्यक्रम में जेब कटने के बारे में रहे थे चेता, तभी किसी ने उन्हीं की जेब कर दी साफ
Tue, 22 Jan 2019 11:00 AM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
Published by: Priyesh Mishra
Updated Tue, 22 Jan 2019 11:00 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों को जेब कटने के बारे में चेता रहे थे। लेकिन तभी घात लगाए जेब कतरे ने उनकी ही जेब साफ कर दी। मामला हरियाणा के जींद का है। यहां के सफीदों रोड पर कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला का कार्यक्रम चल रहा था। तभी कैथल निवासी एक सीएलजी सदस्य की जेब कट गई। उनकी जेब में 20 हजार रुपये और जरूरी कागजात थे। पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरु कर दी।
विज्ञापन
कैथल के डोगरा गेट निवासी रलदू राम सफीदों रोड पर हो रहे रणदीप सिंह सुरजेवाला के कार्यक्रम में आए हुए थे। उन्होंने कहा कि मैंने अपने आसपास के लोगों से कहा कि भाई देख लेना भीड़ में कोई जेब न काट ले, लेकिन कुछ देर बाद उन्होंने देखा कि उनकी खुद की ही जेब कट गई।
विज्ञापन
रलदू राम ने कहा कि उनकी जेब में 20 हजार रुपये की नकदी, आधार कार्ड, सीनियर सिटीजन कार्ड, सीएलजी आईडी कार्ड, रोड सेफ्टी कार्ड, पेन कार्ड व दो एटीएम कार्ड थे। उन्होंने आस-पास काफी तलाश की लेकिन कोई पता नहीं लगा। सिविल लाइन थाना पुलिस ने रलदू राम की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन