{"_id":"5d1614ab8ebc3e3c823c1b07","slug":"a-man-died-in-ludhiana-when-he-cleaning-sewage-line","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुधियाना में सीवरेज में उतरा कर्मचारी लापता, 8 घंटे बाद मिला शव तो मच गया कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना में सीवरेज में उतरा कर्मचारी लापता, 8 घंटे बाद मिला शव तो मच गया कोहराम
Fri, 28 Jun 2019 07:04 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Fri, 28 Jun 2019 07:04 PM IST
विज्ञापन
सीवर लाइन में लापता हुआ कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुधियाना में शुक्रवार की सुबह 6 बजे नूरवाला रोड पर उस समय हड़कंप मच गया। जब सीवरेज लाइन की सफाई करने उतरा निजी कंपनी का सीवर मैन लापता हो गया।
विज्ञापन
आनन-फानन में इसकी सूचना निगम अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद लापता सीवर मैन की तलाश करने का सिलसिला शुरू किया गया। 8 घंटे बाद सीवर मैन का शव बरामद किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार नूरवाला रोड पर सीवरेज लाइन काफी समय से जाम है। नगर निगम ने इस लाइन की सफाई का जिम्मा एक निजी कंपनी को दिया है। जोकि सुपर सक्शन मशीन से सफाई कर रही है। सुबह लगभग 6 बजे कंपनी का सीवरमैन अजहर अली (42) निवासी पश्चिम बंगाल सीवरेज लाइन में काम करने के लिए गया।
विज्ञापन
उसके बात उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उसके साथ काम कर रहे अन्य कुछ सीवरेज मैन को गटर में उतारा गया। लेकिन उसका कुछ नहीं पता चल सका। घटना की जानकारी मिलने के बाद निगम के सीनियर अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। लगभग 8 घंटे सीवरेज लाइन की सर्च के बाद उसका शव बरामद किया जा सका।