लूट की योजना बना रहा फौजी साथियों संग गिरफ्तार, आर्मी ट्रेनिंग सेंटर से चुराकर लाया था हथियार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्मी ट्रेनिंग केंद्र पंचमढ़ी मध्यप्रदेश से खतरनाक हथियारों समेत भागे फौजी और उसके साथी टांडा दोसड़का सड़क पर किसी सुनार को लूट कर मारने की योजना बना रहे थे। यह जानकारी मंगलवार को डीएसपी टांडा गुरप्रीत सिंह गिल, डीएसपी दसूहा अनिल कुमार भनोट और डीएसपी स्पेशल ब्रांच मनीष कुमार ने सांझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी।
उन्होंने बताया कि एसएसपी होशियारपुर गौरव गर्ग को एडीजीपी इंटर्नल सिक्योरिटी के जरिए सूचना मिली थी कि आर्मी ट्रेनिंग कॉलेज पंचमढ़ी से 2 इंसास राइफल, 3 मैगजीन और 20 कारतूस चुराकर हरप्रीत सिंह उर्फ राजा पुत्र हरबंस सिंह निवासी मियानी, टांडा फरार हो चुका है। आरोपी फौज में नौकरी करता था। इस पर हरगुरुदेव सिंह एसएचओ टांडा, बलविंदर सिंह एसएचओ गढ़दीवाला, यादविंदर सिंह एसएचओ दसूहा की अगुवाई में टीमें बना कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी का साथी जगतार सिंह उर्फ जग्गा पुत्र हरभजन सिंह भी मियानी का ही रहने वाला है। पुलिस ने आरोपियों हरप्रीत सिंह उर्फ राजा पुत्र हरबंस सिंह, जगतार सिंह उर्फ जग्गा पुत्र हरभजन सिंह, कर्मजीत सिंह उर्फ मोनू पुत्र मोहन सिंह, गुरजिंदर सिंह उर्फ काका पुत्र निर्मल सिंह सभी निवासी मिआनी व सर्बजीत सिंह पुत्र मदनलाल निवासी चौटाला को कंधाली नारंगपुर के खेतों में स्थित एक पोल्ट्री फार्म से हथियारों और नशीले पाउडर के साथ गिरफ्तार कर लिया।
प्राथमिकता जांच के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह टांडा दोसड़का सड़क पर किसी सुनार को लूटकर मारने की योजना बना रहे थे। डीएसपी गुरप्रीत सिंह गिल ने बताया कि इन आरोपियों से दो इंसास राइफल, 3 इंसास राइफल के मैगजीन, 20 कारतूस, 930 ग्राम नशीला पाउडर, तीन मोटरसाइकिल, पांच मोबाइल फोन और 3 तलवारें बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि इन आरोपियों में से राजेंद्र सिंह पुत्र निर्मल सिंह निवासी मियानी हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ थाना टांडा में पहले भी मुकदमा दर्ज है।